facebookmetapixel
Advertisement
रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारी

EID Parry Q3 Results: दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट घटकर 216.52 करोड़ रुपये पर

Advertisement

EID Parry Q3 Result: दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 7,811.32 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसकी आय 9,855.36 करोड़ रुपये रही थी।

Last Updated- February 07, 2024 | 1:11 PM IST
Q3 results
Representative Image

EID Parry Q3 Results: चीनी उत्पादक ईआईडी पैरी इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में आधे से भी कम होकर 216.52 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 481.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की अवधि में कंपनी की कुल आय घटकर 7,811.32 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसकी आय 9,855.36 करोड़ रुपये रही थी।

ईआईडी पैरी ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में उसने कुल 1,323.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले साल की समान अवधि में 1,540.84 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: Q3 FY24: JK टायर, नायिका, Godrej Properties, Birla Corp के मुनाफे में उछाल

चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी की एकीकृत कुल आय 24,036.90 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 28,417.74 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एस सुरेश ने बयान में कहा, “सरकार द्वारा लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों के कारण दिसंबर तिमाही के लिए चीनी खंड का परिचालन प्रदर्शन पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में कम रहा है। घरेलू मात्रा और प्राप्ति में वृद्धि से इसकी आंशिक रूप से भरपाई हुई है।”

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 1:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement