facebookmetapixel
Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार

वित्त वर्ष 2023-24 में 100 करोड़ रुपये की कमाई, पहला लाभदायक वित्त वर्ष: OYO

वित्त वर्ष 2023-24 में OYO ने अपने मंच पर करीब पांच हजार होटल और छह हजार मकान जोड़े।

Last Updated- May 30, 2024 | 2:22 PM IST
OYO
Representative Image

यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो (OYO) ने वित्त वर्ष 2023-24 को करीब 100 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई के साथ पहला लाभदायक वित्त वर्ष बताया है।

ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुरुवार को लिखा, ‘‘ न केवल भारत में बल्कि ओयो के अन्य प्रमुख बाजारों नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भी वद्धि की उम्मीद करते हैं।’’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ एक खुश ग्राहक या होटल भागीदार मेरे चेहरे पर सबसे अधिक मुस्कान लाता है, वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार हम मुनाफे में आए और करीब 100 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की….’’’ फिच रेटिंग्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज़ की रेटिंग को ‘बी-’ से ‘बी’ कर दिया था।

वित्त वर्ष 2023-24 में ओयो ने अपने मंच पर करीब पांच हजार होटल और छह हजार मकान जोड़े।

First Published - May 30, 2024 | 2:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट