facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजहUPI MDR पर ब्रोकर्स ने उठाए सवाल, SEBI चेयरमैन ने दिया राहत का संकेतNSE IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 10 खूबियां और 10 बड़े जोखिमNSE vs BSE: बाजार में NSE का दबदबा, फिर भी BSE को क्यों मिल रहा ज्यादा वैल्यूएशन?अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी, भारत में शेयर बाजार से लेकर रुपये तक कहां-कहां पड़ेगा असर?अगस्त में निफ्टी 50 के इन 5 शेयरों को म्युचुअल फंड ने जमकर खरीदा, इन 5 में घटाई हिस्सेदारीSBI का नया फंड ऑफ फंड्स लॉन्च, जानें रिटर्न के लिए कहां लगेगा पैसा, 30 सितंबर तक निवेश का मौकामणिपाल पेमेंट IPO लिस्टिंग: कमजोर शुरुआत, NSE पर 2.65% डिस्काउंट पर लिस्ट; फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयरLCC प्रोजेक्ट IPO लिस्टिंग: शेयरों की दमदार एंट्री, 31% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट

भारत में दोबारा आई दुसिट

Advertisement

कंपनी ने अब दोबारा थाईलैंड के माइनर होटल्स के साथ भारत में प्रवेश किया है। दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देश से भारतीय बाजार में आने वाली यह दूसरी कंपनी है।

Last Updated- April 04, 2025 | 12:03 AM IST
Hyatt Hotels plans to reach 100 properties in India within 5-6 years हयात का अगले पांच-छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य
प्रतीकात्मक तस्वीर

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी थाईलैंड की कंपनी, दुसिट होटल्स ऐंड रिजॉर्ट्स ने गुरुवार को लक्जरी और अपर मिडस्केल ब्रांड लॉन्च करते हुए अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की। अपनी दूसरी पारी में कंपनी की नजर देश में बड़े और मझोले बाजारों पर है और इसने अगले तीन वर्षों के भीतर कम से कम पांच होटलों के साथ 3,000 कमरे उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

दुसिट होटल्स ऐंड रिजॉर्ट्स ने 2013 में बर्ड समूह के साथ संयुक्त उद्यम प्रबंधन अनुबंध कर पहली बार भारत के बाजार में कदम रखा था। लेकिन, साल 2017 में यह साझेदारी समाप्त हो गई और नई दिल्ली में दुसिट के होटल का नाम बदलकर रोजेट होटल्स एंड रिजॉर्ट्स कर दिया गया। कंपनी ने अब दोबारा थाईलैंड के माइनर होटल्स के साथ भारत में प्रवेश किया है। दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देश से भारतीय बाजार में आने वाली यह दूसरी कंपनी है।

माइनर होटल्स ने पिछले महीने ही जयपुर में अपनी पहला लक्जरी होटल अनंता का शुभारंभ किया था और इसका लक्ष्य अगले 10 वर्षों के दौरान देश में 50 होटल खोलने का है। दुसिट इंटरनैशनल में उपाध्यक्ष विकास (वैश्विक) सिराडेज डोनावनिक ने कहा, ‘भारत हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यहां असाधारण रूप से तरक्की की संभावनाएं हैं।’ कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में शिमला के फागु में अपना दुसिट-डी2 ब्रांड लॉन्च किया था। इसके अलावा कर्नाटक में भी तीन अन्य परियोजनाओं के लिए समझौता किया।दुसिट रायपुर, भिवंडी, कोलकाता और लोनावाला जैसे शहरों में अपने अपर-मिडस्केल ब्रांड दुसिट प्रिंसेस सहित देश भर में 6 अतिरिक्त होटल शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement