facebookmetapixel
Home Loan: ₹15 लाख बचाने का फॉर्मूला, जिसे 90% लोग नजरअंदाज करते हैंIndia-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकार

यात्री वाहनों की बिक्री 50 लाख के पार पहुंचने की संभावना; Tata Motors अवसरों का लाभ उठाने को तैयार

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ टाटा मोटर्स अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करने तथा इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’

Last Updated- May 31, 2024 | 2:32 PM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि घरेलू यात्री वाहन (पीवी) खंड में अगले कुछ वर्षों में वार्षिक बिक्री 50 लाख के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है और टाटा मोटर्स इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी के शेयरधारकों को दिए संदेश में उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में अपने सभी व्यवसायों में राजस्व वृद्धि और मजबूत मुक्त नकदी प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करेगी।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ भारत अगले कुछ वर्षों में यात्री वाहनों की बिक्री के 50 लाख के आंकड़े को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 41 लाख था।’’

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ टाटा मोटर्स अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करने तथा इस वृद्धि अवसर का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा कि वाहनों की बिक्री के अलावा, वाहन पार्क से जुड़े कारोबार जैसे कि स्पेयर पार्ट्स, डिजिटल और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे वाहन बिक्री कारोबार की अस्थिरता को कम करने में मदद मिलेगी।

First Published - May 31, 2024 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट