facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहतवित्त मंत्री ने NMP 2.0 का अनावरण किया: ₹16.72 लाख करोड़ के मुद्रीकरण लक्ष्य के साथ नई आर्थिक पहलएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार का झटका, पैनल से बाहर होने के बाद शेयर 7% लुढ़के

होंडा संग निसान के विलय की वार्ता टूटी

Advertisement

मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि दोनों जापानी वाहन निर्माताओं के बीच बढ़ते मतभेदों की वजह से वार्ता की राह अस्पष्ट हो गई। 

Last Updated- February 05, 2025 | 10:11 PM IST

जापानी कार कंपनी निसान अपनी प्रतिस्पर्धी होंडा के साथ विलय वार्ता को रद्द कर रही है। इसके तहत तहत 60 अरब डॉलर से अधिक का समझौता रद्द किया जा रहा है। बुधवार को एक सूत्र ने यह जानकारी दी। अगर यह समझौता सफल होता तो नई कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता बन जाती। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि कंपनी अकेले किस तरह से अपनी ​स्थिति में बड़ा बदलाव लाएगी।

मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि दोनों जापानी वाहन निर्माताओं के बीच बढ़ते मतभेदों की वजह से वार्ता की राह अस्पष्ट हो गई। 

निसान का शेयर टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर 4 फीसदी से ज्यादा गिर गया। निक्केई बिजनेस डेली की इस रिपोर्ट के बाद कि निसान सौदे से हट रही है, शेयर टूट गया। इसके बाद एक्सचेंज ने अस्थायी रूप से शेयर की ट्रेडिंग रोक दी। होंडा के शेयरों में कारोबार जारी रहा और दिन के आ​खिर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ जो निवेशकों के लिए राहत का संकेत था।  टोयोटा के बाद जापान की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता होंडा और तीसरी सबसे बड़ी निसान ने दिसंबर में कहा था कि वे बिक्री के लिहाज से दुनिया की तीसरी दिग्गज वाहन निर्माता बनाने की दिशा में  बातचीत कर रही हैं। उद्योग को चीन की बीवाईडी और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों से बड़े खतरे का सामना करना पड़ रहा है। 

रॉयटर्स ने पहले बताया था कि होंडा द्वारा सहायक कंपनी बनाने के संकेत देने के बाद निसान वार्ता रद्द कर सकती है।  एक सूत्र ने बताया कि निसान ने इस पर आपत्ति जताई क्योंकि यह मूल रूप से बराबरी के विलय के रूप में तैयार योजना से अलग था। 

एक अन्य सूत्र ने कहा कि होंडा की बाजार वैल्यू 7.92 लाख करोड़ येन के साथ निसान के मुकाबले पांच गुना अ​धिक है और वह कायाकल्प योजना के बारे में अपनी छोटी प्रतिस्पर्धी की प्रगति को लेकर चिंतित थी। 

यह समझौता वार्ता ऐसे समय में हो रही थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा संभावित टैरिफ लगाए जाने से समस्या हो सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि मैक्सिको के खिलाफ टैरिफ होंडा या टोयोटा की तुलना में निसान के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा।  

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement