facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 1.1 करोड़ रु का जुर्माना

Advertisement

DGCA fines Air India : एयर इंडिया पर अपर्याप्त आपातकालीन ऑक्सीजन के लिए जुर्माना

Last Updated- January 24, 2024 | 11:00 PM IST
Air India-एयर इंडिया

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर 1.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। भौगोलिक लिहाज से ‘महत्वपूर्ण’ लंबी दूरी के कुछ मार्गों पर संचालित होने वाली उड़ानों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में यह जुर्माना लगाया गया है।

पिछले साल अक्टूबर में DGCA को दी गई शिकायत में एक पायलट ने टाटा समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी पर भारत-अमेरिका मार्गों पर उड़ने वाले बी777 विमान में अपर्याप्त आपातकालीन ऑक्सीजन रखने का आरोप लगाया था। DGCA ने जांच के बाद पाया कि पायलट के आरोपों में दम था और नियामक ने यह जुर्माना लगाया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा ‘हम DGCA के आदेश से असहमत हैं।’ प्रवक्ता ने कहा कि उठाए गए मसलों की एयर इंडिया ने बाहरी विशेषज्ञों के साथ गहन जांच की थी और निष्कर्ष निकाला कि किसी भी तरह की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि हम आदेश का विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं और अपील करने के अपने अधिकार के साथ-साथ इसे नियामक के सामने उठाने सहित अपने पास उपलब्ध विकल्पों की समीक्षा करेंगे।

केबिन के दबाव में कभी-कभार अचानक कमी वाली किसी घटना में पर्याप्त आपातकालीन ऑक्सीजन की उपलब्धता से यात्री और चालक दल अधिक ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से सांस ले सकते हैं, जहां सामान्य रूप से सांस लेने के लिए ऑक्सीजन का स्तर अपर्याप्त होता है।

यह पहला मामला नहीं है जिसमें टाटा समूह द्वारा संचालित इस विमानन कंपनी को नियामक के निर्देशों और नियमों का पालन नहीं करने के कारण उसके गुस्से का सामना करना पड़ा है। इस महीने की शुरुआत में एयर इंडिया को 30 लाख रुपये का जुर्माना देने के लिए कहा गया था।

कोहरे के मौसम के दौरान कम दृश्यता (सीएटी-3 लैंडिंग) में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित पर्याप्त पायलट न रखने पर यह जुर्माना लगाया गया था।
कैट-3 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का इस्तेमाल देश भर के प्रमुख हवाई अड्डों पर किया जाता है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement