facebookmetapixel
Fractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोध

मॉल, व्यावसायिक क्षेत्र में रिटेल स्पेस की मांग 2024 में 15 फीसदी तक हो सकती है कम: CBRE

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई ने अपनी रिपोर्ट ‘2024 इंडिया मार्केट आउटलुक’ में 2024 में खुदरा स्थान का पट्टा 60-65 लाख वर्ग फुट के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

Last Updated- April 10, 2024 | 3:03 PM IST
Shopping mall
Representative Image

शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक (हाई-स्ट्रीट) क्षेत्र में खुदरा स्थानों की मांग इस साल 15 प्रतिशत तक घट सकती है। कैलेंडर वर्ष 2023 में यह रिकॉर्ड 71 लाख वर्ग फुट रही थी।

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई ने अपनी रिपोर्ट ‘2024 इंडिया मार्केट आउटलुक’ में 2024 में खुदरा स्थान का पट्टा 60-65 लाख वर्ग फुट के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

कई उच्च गुणवत्ता वाले मॉल का काम पूरा होने पर खुदरा स्थानों की स्थिर आपूर्ति की भी उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के आठ प्रमुख शहरों में शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक (हाई-स्ट्रीट) क्षेत्र में खुदरा स्थान का पट्टा 2023 में 48 प्रतिशत बढ़कर 71 लाख वर्ग फुट रहा था जबकि कैलेंडर वर्ष 2022 में यह 48 लाख वर्ग फुट था।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका) अंशुमन मैगज़ीन ने कहा, ‘‘ मजबूत उपभोक्ता मांग से भारत के खुदरा क्षेत्र में 2023 में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। 2024 को देखते हुए, खुदरा विक्रेता और उपभोक्ता दोनों सावधानी बरत रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जहां बड़े शहर प्रमुख विस्तार केंद्र बने हुए हैं, वहीं मझोले बाजार नई कंपनियों को आकर्षित कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में खुदरा श्रेणियों के बीच ‘होम डेकोर’ (घर सजावट) खंड का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह विस्तार होने की संभावना है, जबकि फैशन तथा परिधान कंपनियां बड़े शहरों में मॉल तथा व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार जारी रखेंगी।

First Published - April 10, 2024 | 3:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट