facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Go First Airlines के जल्द बदल सकते हैं दिन! दिवालिया एयरलाइन को दो वित्तीय बोलियां मिलीं

गो फर्स्ट (Go First) का परिचालन पिछले साल मई से बंद है। एयरलाइन ने पिछले साल मई में दिवालियापन के लिए आवेदन किया था।

Last Updated- February 24, 2024 | 1:12 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

देसी एयरलाइन गो फ़र्स्ट (Go First) को दिवालियापन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में दो वित्तीय बोलियां मिली है। रायटर्स के अनुसार, शुक्रवार को आयोजित एयरलाइन के लेनदारों की बैठक में भाग लेने वाले दो बैंकरों ने यह जानकारी दी।

बैंकरों ने कहा कि बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजय सिंह और बिजी बी एयरवेज (Busy Bee Airways) ने संयुक्त रूप से एयरलाइन के लिए 16 अरब रुपये (19.31 करोड़ डॉलर) की बोली जमा की है।

गो फर्स्ट में निवेश रखने वाले एक सरकारी बैंक के एक बैंकर ने कहा, “योजना में एयरलाइन के परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए अतिरिक्त फंड लगाना शामिल है।”

बिजी बी एयरवेज के मेजोरिटी शेयरहोल्डर निशांत पिट्टी ने कहा, “एयरलाइन शुरू करने के लिए हमारी बोली सफल बोलीदाता की घोषणा होने तक ऋणदाताओं की समिति (CoC) द्वारा संरक्षित  और गोपनीय रहती है।”

गो फर्स्ट का परिचालन पिछले साल मई से बंद

एक बैंकर ने राशि का खुलासा किए बिना कहा कि एयरलाइन को शारजाह स्थित स्काई वन एयरवेज (sky one airways) से भी वित्तीय बोली मिली है, जो प्रतिस्पर्धी बोली से कम है। सरकारी बैंक से जुड़े दूसरे बैंकर ने कहा कि बोलियों पर काम अगले महीने पूरा होने की उम्मीद है।

गो फर्स्ट (Go First) का परिचालन पिछले साल मई से बंद है। एयरलाइन ने पिछले साल मई में दिवालियापन के लिए आवेदन किया था। दिवालियापन फाइलिंग में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और ड्यूश बैंक को लेनदारों में लिस्ट किया गया है, जिन पर एयरलाइन का कुल 65.21 बिलियन रुपये बकाया है।

First Published - February 24, 2024 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट