facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

Computer कंपनियों ने मांगी तीन महीने की मोहलत

Advertisement

कंप्यूटर कंपनियों का कहना है कि इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने से कप्यूटरों का आयात अचानक रुक जाएगा।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:25 PM IST
मार्च तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर बाजार 2.6 प्रतिशत बढ़ा, HP नंबर वन, Personal computer market grew by 2.6 percent in March quarter, HP number one

कंप्यूटर कंपनियां अपने एसोसिएशन के माध्यम से DGFT और अन्य सरकारी विभागों से नया आदेश लागू करने में तीन महीने की मोहलत देने की मांग करने की तैयारी में है। सरकार के नए आदेश के तहत अब लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर के आयात के लिए तत्काल प्रभाव से वैध लाइसेंस की जरूरत होगी क्योंकि उन्हें प्रतिबंधित सूची में डाल दिया गया है।

कंप्यूटर कंपनियों का कहना है कि इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने से कप्यूटरों का आयात अचानक रुक जाएगा। देश में कुल बिक्री इसकी 90 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे बाजार में भारी कमी पैदा होगी और कीमतों में तेजी आएगी। आईसीईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उद्योग की कल बैठक होगी और इसमें आगे की जाने वाली कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जाएगा।

हालांकि, सरकार के इस कदम पर आईसीईए ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है, ‘सरकार द्वारा इस नीति की घोषणा देश के नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल पहुंच प्रदान करने के आधार पर की गई लगती है। हमें विश्वास है कि विश्वसनीय उद्योगों को वैध लाइसेंस मिलेंगे जिससे व्यापार करने में भी आसानी होगी।’

सरकार ने साल 2020 में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक समान कदम उठाया था, जब उसने पूरी तरह से निर्मित टेलीविजन सेट को प्रतिबंधित सूची में डालकर इसके आयात को लाइसेंस दिया था।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement