facebookmetapixel
Advertisement
दूर हों आर्थिक वृद्धि की बाधाएं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्रतमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 91.78% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशतInfosys Q4 नतीजे मजबूत, मुनाफा 21% बढ़ा; FY27 ग्रोथ अनुमान में नरमीRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सप्लाई में बाधा से मांग को लगेगा झटकाNSE ने SME लिस्टिंग नियमों में किया बदलाव, फ्री कैश फ्लो गणना में नई राहतस्मार्ट ऑर्डर राउटिंग हिस्सेदारी बढ़कर 3.3% हुई, लेकिन कैश ट्रेडिंग में अभी भी सीमित उपयोगReliance Q4 result preview: O2C और रिटेल दबाव में, जियो से मिल सकती है राहतHSBC ने भारतीय शेयरों की रेटिंग घटाई, महंगाई और तेल कीमतों से बढ़ा दबावकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर परकच्चा तेल 100 डॉलर के पार, शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 853 अंक गिरा

AI इस्तेमाल के लिए होगा कंप्यूट कैपेसिटी का सृजन: चंद्रशेखर

Advertisement

भारत जनवरी 2024 में AI के लिए बड़ी कंप्यूट कैपेसिटी बनाएगा

Last Updated- December 13, 2023 | 10:18 PM IST
Sensible regulation on AI

इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जनवरी 2024 में भारत सरकार AI के इस्तेमाल की खातिर काफी ज्यादा कंप्यूट कैपेसिटी सृजित करेगी और यह स्टार्टअप व शोधकर्ताओं के लिए होगा।

कुछ क्षमता सार्वजनिक क्षेत्र में सृजित की जाएगी जबकि कुछ निजी क्षेत्र के साथ सहयोग के जरिये। कंप्यूट कैपिसिटी का मतलब सर्वर और स्टोरेज वाले संसाधनों से है, जो डेटाबेस को उपलब्ध हों।

चंद्रशेखर ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जीपीAI) में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य AI कंप्यूट कैपेसिटी के लिए ढांचा सृजित करने का है। हमारी नजर में यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा और विविध डेटा वाला होगा, जो हमारे शोधकर्ताओं व स्टार्टअप इकोसिस्टम को उपलब्ध होगा।

उनका मानना है कि देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम व कंपनियां AI पर काम कर रहे हैं, लेकिन एकमात्र पहलू उच्च कंप्यूट कैपेसिटी तक पहुंच न होना उन्हें सीमित कर रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अपने डेटासेट्स की पहुंच उन मॉडलों तक ही सीमित करेगा, जो भरोसेमंद हैं।

उन्होंने कहा, नीतिगत ढांचे और कानूनी ढांचे से भारतीय डेटा तक पहुंच पर पाबंदी लग जाएगी। सिर्फ भरोसेमंद व सुरक्षित मॉडलों के जरिये ही डेटा तक पहुंचा जा सकेगा। पिछले चार पांच वर्षों में हमने देखा है कि लोकतांत्रिक देशों में डेटा तक अप्रतिबंधित पहुंच का कुछ निश्चित देशों ने दुरुपयोग किया है। हम इस पर विराम लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले छह से नौ महीने में एकसमान नजरिया रखने वाले देशों के साथ AI के लिए नियम बनाने की खातिर आधारभूत सिद्धांतों पर समझौता होगा।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement