facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

बीएसएनएल निविदा के लिए समिति

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 9:15 AM IST

दूरसंचार विभाग सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की विवादित 4जी निविदा के लिए दो सप्ताह के भीतर तकनीकी विशेषताओं की सिफारिश करने के लिए विभाग में सदस्य (प्रौद्योगिकी) की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित कर रहा है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश सोमवार को पारित किया गया।
इससे पहले बीएसएनएल ने अपनी पिछली निविदा को रद्द कर दिया था। घरेलू दूरसंचार कंपनियों ने सरकार से शिकायत की थी कि निविदा शर्तों को इस तरीके से तैयार किया गया है जिससे उन्हें पूरी प्रक्रिया से बाहर रखा जाए और केवल वैश्विक दूरसंचार उपकरण विनिर्माताओं को ही उसका फायदा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सार्वजनिक खरीद मानदंड (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) आदेश 2017 को पूरा नहीं करता है जबकि यह बीएसएनएल के मामले में लागू होता है।
तकनीकी समिति को निविदा शर्तों के अलावा उन प्रमुख घरेलू नेटवर्क उपकरणों की सिफारिश करने के लिए भी कहा गया है जिन्हें बीएसएनएल के नेटवर्क पर तैनात किया जा सकता है। दूसरा, समिति बीएसएनएल के 2जी और 3जी नेटवर्क को 4जी नेटवर्क में प्रस्तावित उन्नयन के हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर पहलुओं पर भी विचार करेगी। तीसरा, समिति को बीएसएनएल द्वारा तैयार निविदा की तकनीकी विशेषताओं में अपेक्षित संशोधन की सिफारिश करने के लिए भी कहा गया है ताकि उन्हें 4जी जरूरतों के अनुकूल बनाया जा सके।
इस समिति में दूरसंचार विभाग से तीन सदस्यों के अलावा आईआईटी चेन्नई और कानपुर के निदेशकों, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के प्रतिनिधि और बीएसएनएल एवं एमटीएनएल से एक-एक निदेश को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - June 23, 2020 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement