facebookmetapixel
Advertisement
सोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?

कोल इंडिया का लाभ 23 फीसदी फिसला

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:53 AM IST

सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया का एकीकृत लाभ मार्च तिमाही में 23.2 फीसदी की गिरावट के साथ 4,625.16 करोड़ रुपये रह गया क्योंंकि कंपनी की बिक्री कम रही और खर्च में बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 6,026.47 करोड़ रुपये का एकीकृत लाभ दर्ज किया था। एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि ये लाभ परिचालन जारी रहने के कारण दर्ज हुए हैं।
कंपनी की एकीकृत बिक्री इस अवधि में घटकर 25,597.43 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 26,704.27 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एकीकृत खर्च बढ़कर 22,033.90 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 21,471.78 करोड़ रुपये रहा था।
मार्च तिमाही में कंपनी ने 21.37 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 19.44 करोड़ टन रहा था।
कंपनी ने साल 2023-24 तक एक अरब टन कोयला के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को कोल इंडिया का शेयर बीएसई पर 0.82 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 141.95 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 27, 2020 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement