facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

मैकलॉयड रसल के चेयरमैन ने कहा … ‘हमें बेहतर वर्ष की उम्मीद’

सोमवार को कंपनी की सालाना आम बैठक में खेतान ने कंपनी के संचालन और भावी योजनाओं की रूपरेखा के बारे में बताया।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:57 PM IST
McLeod Russel

ऋणशोधन अक्षमता याचिकाओं का सामना कर रहे मैकलॉयड रसल इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आदित्य खेदान को उम्मीद है कि बैंक आगे आएंगे और ऋण मसले का समाधान हो जाएगा। सोमवार को कंपनी की सालाना आम बैठक में खेतान ने कंपनी के संचालन और भावी योजनाओं की रूपरेखा के बारे में बताया।

खेतान ने शेयरधारकों से कहा कि वह बैंकों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि बैंक आगे आएंगे और हम इस मसले का समाधान करने में सक्षम होंगे। फिर कंपनी अपनी मौजूदा समस्याओं से बाहर निकलने के लिए भावी और स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर सकती है।’

उन्होंने कहा, ‘एक बार बैंक जब समाधान कार्यक्रम को मंजूरी दे देते हैं तो जो भी विकल्प होगा हम उसके लिए मिलेंगे और उस वक्त की जरूरतों के अनुरूप अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।’ मैक्लॉयड रसल पिछले कुछ वक्त से बैंकों के साथ ऋण पुनर्गठन पर बातचीत कर रही ती। मगर कुछ ऋणदाताओं एवं अन्य लेनदारों ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर की है।

वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट में कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, शाह ब्रदर्स, पीडीके इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडसइंड बैंक ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी), कोलकाता के समक्ष याचिका दाखिल की है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 के अंत में सीआईआरपी शुरू करने के लिए एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक ने भी याचिका दायर किया था, लेकिन कंपनी ने इस पर अपना विरोध जताया है। मैक्लॉयड पर करीब 1,800 करोड़ रुपये का मूलधन ऋण है।

First Published - September 30, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट