facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

सीमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञों ने कहा… दक्षिण में एकीकरण की गुंजाइश बाकी

Advertisement

अल्ट्राटेक की यह खरीद दक्षिण बाजार में सबसे नई है। इस बाजार में एक साल से भी कम में चार सौदे हुए हैं। इनमें अदाणी सीमेंट दूसरी खरीदार रही है।

Last Updated- July 29, 2024 | 9:40 PM IST
Cement Stocks

अल्ट्राटेक सीमेंट का कहना है कि वह हाल के समय में देश के सबसे महंगे सौदों में से एक के तहत इंडिया सीमेंट्स में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करेगी। उद्योग पर नजर रखने वालों का मानना है कि देश के दक्षिण भाग में एकीकरण का पटाक्षेप नहीं हुआ है और अब सभी की निगाहें कीमतों पर हैं।

अल्ट्राटेक की यह खरीद दक्षिण बाजार में सबसे नई है। इस बाजार में एक साल से भी कम में चार सौदे हुए हैं। इनमें अदाणी सीमेंट दूसरी खरीदार रही है। उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि संयुक्त रूप में इन सौदों से इस क्षेत्र में एकीकरण को और बढ़ावा मिल सकता है। विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार अल्ट्राटेक सौदे का उद्यम मूल्य 121 डॉलर प्रति टन है जो अदाणी द्वारा एसीसी-अंबुजा सीमेंट्स के सौदे के लिए चुकाए गए 143 डॉलर प्रति टन के बाद दूसरा ऐसा सौदा है।

एमके रिसर्च के विश्लेषकों ने कहा कि पिछले दशक में भारतीय सीमेंट उद्योग में विनिवेश का औसत 100 डॉलर प्रति टन के उद्यम मूल्य स्तर पर रहा है। इस और केसोराम इंडस्ट्रीज सौदे की इतनी अधिक कीमत चुकाने के बाद उम्मीद है कि दक्षिण भारत के एक-चौथाई से अधिक बाजार पर अल्ट्राटेक सीमेंट का दबदबा हो जाएगा।

भारती सीमेंट के निदेशक रवींद्र रेड्डी ने कहा कि इस एकीकरण का असर दिख रहा है। इसके और अधिक दिखने की उम्मीद है। रेड्डी ने कहा कि दक्षिण भारत के प्रमुख ब्रांडों में से एक को अल्ट्राटेक ने और दूसरे को अदाणी ने ले लिया है। इस प्रक्रिया में केवल तीन या चार ही बचे हैं। अब भी कुछ ब्रांड हैं। दक्षिण के बाजार में अब भी 20 से अधिक ब्रांड हैं और एकीकरण की काफी गुंजाइश है।

एमके सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के अनुसार अधिग्रहण की कतार में चेट्टीनाड सीमेंट, जुआरी सीमेंट, भारती विकट, माई होम इंडस्ट्रीज, वदराज सीमेंट, डेक्कन सीमेंट और ओरियंट सीमेंट जैसी कंपनियां इस बाजार में हैं जिनकी क्षमता 55 टन सालाना है। एक विश्लेषक के अनुसार दक्षिण बंटा हुआ बाजार है जिसमें शीर्ष 5 कंपनियों की 55 से 57 फीसदी हिसस्दारी है।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement