facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

Adani Wilmar को लेकर आया बड़ा अपडेट, कंपनी ने बदला अपना नाम; इस वजह से लिया फैसला

Advertisement

बयान में कहा गया है कि रीब्रांडिंग का मकसद कंपनी की पहचान को उसके मुख्य कारोबार की गतिविधियों और एग्री-बिजनेस इंडस्ट्री में भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं के साथ मेल करना है।

Last Updated- February 25, 2025 | 1:05 PM IST
Adani Wilmar

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) ने अपना नाम बदलकर एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (AWL Agri Business Limited) कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि यह फैसला शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद आया है।

बयान में कहा गया है कि रीब्रांडिंग का मकसद कंपनी की पहचान को उसके मुख्य कारोबार की गतिविधियों और एग्री-बिजनेस इंडस्ट्री में भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं के साथ मेल करना है। बयान के अनुसार, यह निर्णय कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। इसे एग्री और फूड सेक्टर पर कंपनी के विस्तारित फोकस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Also Read: Tata Capital IPO

अदाणी विल्मर ने क्यों बदला अपना नाम?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदाणी विल्मर (अब एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड) फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में नए प्रोडक्ट्स पेश करने के अपनी कोशिशों में तेजी लाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले किफायती और हाई एन्ड दोनों सेगमेंट के प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है।

माना जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कटौती से प्रेरित अर्बन डिमांड में सुधार की उम्मीदों को देखते हुए लिया है। इसके अलावा इस फैसले से कंपनी के कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटीजी को गति भी मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की चल रही परियोजनाएं लगभग पूरी होने वाली है।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement