facebookmetapixel
Advertisement
DA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेट

Zee बोर्ड की राय लेंगे बड़े शेयर­धारक, फ्यूचर एक्शन प्लान पर होगा मंथन

Advertisement

Sony पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय सौदा 22 जनवरी को टूट जाने के बाद Zee के शेयर में भारी गिरावट आई है।

Last Updated- January 28, 2024 | 9:27 PM IST
Zee Entertainment Share

Zee Entertainment Enterprises के शेयर में गिरावट के बीच उसके बड़े शेयरधारक भविष्य की कार्ययोजना के बारे में कंपनी के बोर्ड की राय लेने की योजना बना रहे हैं। अगर शेयरधारक कंपनी की भविष्य की योजनाओं से संतुष्ट होंगे तो वे नए निदेशकों के चुनाव के लिए शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक बुलाने को भी कह सकते हैं।

एक संस्थागत सूत्र ने कहा कि यह कार्रवाई अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी और कंपनी के शेयर मूल्य में गिरावट के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय सौदा 22 जनवरी को टूट जाने के बाद ज़ी के शेयर में भारी गिरावट आई है।

इस बाबत जानकारी के लिए ज़ी के बड़े शेयरधारकों- एलआईसी, एचडीएफसी म्युचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड- को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। ज़ी एंटरटेनमेंट ने भी भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। ज़ी के संस्थागत प्रवर्तकों की कंपनी में फिलहाल 4 फीसदी हिस्सेदारी है।

शेष हिस्सेदारी संस्थागत शेयरधारकों और खुदरा निवेशकों की है। ज़ी बोर्ड में संस्थापक सुभाष चंद्रा मानद चेयरमैन और उनके बेटे पुनीत गोयनका एमडी एवं सीईओ हैं। एक सूत्र ने बताया कि बड़े शेयरधारक कंपनी के भविष्य की कार्ययोजना को समझना चाहते हैं।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के निदेशक संजीव भसीन ने कहा कि गोयनका और प्रबंधन को बाहर करने के लिए म्युचुअल फंडों एवं अन्य बड़े संस्थानों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यह अचंभित करने वाली बात है कि 4 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तक कैसे कंपनी को बंधक बनाए हुए है और सभी बड़े शेयरधारक उसके लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। शेयरधारकों के हित की सुरक्षा के लिए बाजार नियामक सेबी को भी इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रवर्तकों के कारण ज़ी को काफी नुकसान हुआ है।’

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement