facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

ArcelorMittal की अप्रैल-जून तिमाही की शुद्ध आय में 72.9 प्रतिशत की गिरावट

ArcelorMittal ने एक बयान में कहा, अप्रैल-जून अवधि में कंपनी की बिक्री घटकर 1624.9 करोड़ डॉलर रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 18,60.6 करोड़ डॉलर थी।

Last Updated- August 01, 2024 | 1:55 PM IST
ArcelorMittal
Representatve Image

दुनिया की अग्रणी एकीकृत इस्पात तथा खनन कंपनी आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) की 30 जून 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में शुद्ध आय 72.9 प्रतिशत घटकर 50.4 करोड़ डॉलर रह गई।

कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 186 करोड़ अमेरिकी डॉलर की शुद्ध आय दर्ज की थी। आर्सेलरमित्तल ने एक बयान में कहा, अप्रैल-जून अवधि में कंपनी की बिक्री घटकर 1624.9 करोड़ डॉलर रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 18,60.6 करोड़ डॉलर थी। कंपनी ने कहा कि चीन से निर्यात के कारण इस्पात बाजार अस्थिर स्थिति में आ गया है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदित्य मित्तल ने कहा, ‘‘ कंपनी का मानना ​​है कि मौजूदा बाजार स्थितियां सतत नहीं हैं। मांग के सापेक्ष चीन के अत्यधिक उत्पादन के कारण घरेलू इस्पात का प्रसार बहुत कम है…यूरोप तथा अमेरिका दोनों में इस्पात की कीमतें सीमांत लागत से कम हैं।’’

First Published - August 1, 2024 | 1:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट