facebookmetapixel
अमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदा

अमेरिका: टेक्सास विश्वविद्यालय ने उद्योगपति नवीन जिंदल को पुरस्कृत किया

Last Updated- March 29, 2023 | 9:38 AM IST
Naveen Jindal

अमेरिका में डलास स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय ने भारतीय उद्योगपति नवीन जिंदल को उद्योग, राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

टेक्सास विश्वविद्यालय के 1992 बैच के पूर्व छात्र जिंदल को 25 मार्च को आयोजित एक समारोह में पुरस्कृत किया गया। एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अजीज सैंकर के बाद टेक्सास विश्वविद्यालय से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्राप्त करने वाले जिंदल दूसरे व्यक्ति हैं।

विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में जिंदल ‘स्टूडेंड गर्वनमेंट’ के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे थे और उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र नेता का पुरस्कार दिया गया था। उन्हें 2010 में विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञप्ति के अनुसार ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार टेक्सास विश्वविद्यालय द्वारा अपने पूर्व छात्रों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार के जरिए उस पूर्व छात्र को सम्मानित किया जाता है, जिसने समाज को बेहतर बनाने में असाधारण योगदान दिया हो, विश्वविद्यालय के बदलाव में अहम भूमिका निभाई हो और अन्य लोगों को प्रेरित किया हो।

First Published - March 29, 2023 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट