facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Air India की लापरवाही! बुजुर्ग महिला की मौत, DGCA ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

DGCA ने Air India को सात दिन में जवाब देने को कहा है।

Last Updated- February 17, 2024 | 1:55 PM IST
Air India
Representative Image

उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 80 वर्षीय बुजुर्ग के गिरने के मामले में Air India को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बुजुर्ग यात्री को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिली थी। इसके बाद यात्री गिर गए और फिर उनकी मौत हो गई। यह मामला 12 फरवरी का बताया जा रहा है।

DGCA ने भेजा नोटिस

डीजीसीए ने शुक्रवार को बताया कि उसने नागरिक उड्डयन जरूरतों (सीएआर) के प्रासंगिक प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विमानन कंपनी को सात दिन में जवाब देने को कहा गया है।

इस घटना को ध्यान में रखते हुए नियामक ने सभी विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध हों, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने या उतरने के दौरान सहायता की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें: Akasa Air 28 मार्च से शुरू करेगी इंटरनेशनल उड़ान, पहली फ्लाइट जाएगी मुंबई से कतर की राजधानी, कितना किराया?

क्या है पूरा मामला?

मुंबई एयरपोर्ट पर बाबू पटेल (80 वर्ष) अपनी पत्नी नर्मदाबेन पटेल (76 वर्ष) के साथ आए थे। दोनों पैसेंजर ने अपने लिए व्हील चेयर की सुविधा को बुक किया था। हालांकि, व्हील चेयर की अधिक मांग के चलते यात्रियों से इंतजार करने का अनुरोध किया गया था। बाबू पटेल की पत्नी के लिए एक व्हीलचेयर थी। बाबू पटेल ने व्हीलचेयर का इंतजार करने के बजाए व्हीलचेयर पर अपनी पत्नी के साथ चलने का फैसला लिया। टहलते हुए वह एपीएचओ कार्यालय के पास तक पहुंचे गए थे, लेकिन यहां पर बाबू पटेल गिर गए। जिसके बाद एमआईएएल डॉक्टर को बुलाया गया और उनकी जांच करने के बाद उन्हें सीपीआर देकर अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया। यात्री को एमआईएएल एम्बुलेंस से नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उनकी मौत हो गई।

इस हादसे का कारण एयर इंडिया द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध न कराना माना जा रहा है। इस मामले को लेकर DGCA ने एयरलाइन से एक रिपोर्ट मांगी।

यह भी पढ़ें: SpiceJet के प्रमोटर अजय सिंह ने Go First को खरीदने के लिए बोली लगाई

Air India ने जारी किया बयान

एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि की बाबू पटेल अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी 2024 को न्यूयॉर्क से फ्लाइट एआई-116 से मुंबई आए थे। व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण, विमानन कंपनी ने यात्री से व्हीलचेयर सहायता उपलब्ध होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था। लेकिन बाबू पटेल अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने लगे। बीमार होने के बाद हवाईअड्डे पर उनका इलाज कर रहे डॉक्टर की सलाह के अनुसार, यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
एयर इंडिया ने कहा कि वह बाबू पटेल के परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।

First Published - February 17, 2024 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट