facebookmetapixel
Advertisement
US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Today: GIFT Nifty 130 अंक उछला, ईरान के हमले से तेल में 4% की आग; बाजार में आज क्या होगा?Rupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाब

एयर इंडिया ने एयरबस को 85 विमानों का ऑर्डर दिया

Advertisement

पिछले साल फरवरी में एयर इंडिया (Air India) ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था। इसमें एयरबस को 250 विमान और बोइंग को 220 विमानों का ऑर्डर शामिल था।

Last Updated- October 10, 2024 | 10:54 PM IST
Air India

टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने यूरोप की विमान विनिर्माता कंपनी एयरबस को 85 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें 55 ए320नियो, 20 ए321नियो, पांच ए350-900 और पांच ए350-1000 विमान शामिल हैं। विमानन उद्योग के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को प्रकाशित ऑर्डर और डिलिवरी की अपनी मासिक रिपोर्ट में एयरबस ने खुलासा किया कि ‘गोपनीय’ ग्राहक ने इन 85 विमानों का ऑर्डर दिया था। हालांकि विमान विनिर्माता कंपनी ने ग्राहक का नाम नहीं बताया। लेकिन सूत्रों ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि वह एयर इंडिया थी।

पिछले साल फरवरी में एयर इंडिया (Air India) ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा विमान ऑर्डर दिया था। इसमें एयरबस को 250 विमान और बोइंग को 220 विमानों का ऑर्डर शामिल था।

उस समय विमानन कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक और परिवर्तन अधिकारी (सीसीटीओ) निपुण अग्रवाल ने खुलासा किया था कि कंपनी के पास इस ऑर्डर का विस्तार करते हुए अतिरिक्त 370 विमानों का ऑर्डर देने का ‘विकल्प’ है। इससे संभावित ऑर्डर कुल 840 विमानों तक पहुंच गया, जिसमें 470 पक्के ऑर्डर और 370 विकल्प के रूप में थे। बीएस

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement