facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

मौसम में खराबी के कारण दिल्ली से सिडनी जा रहे Air India के विमान में यात्रियों को हुई परेशानी

Last Updated- May 17, 2023 | 3:54 PM IST
Air India

मौसम में खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी से बुधवार को सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार सात यात्रियों को ‘नसों में खिंचाव ’ संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। अधिकारी ने बताया, “उड़ान के दौरान सात यात्रियों ने नसों में खिंचाव की समस्या होने की जानकारी दी। विमान में मौजूद कर्मियों ने यात्रियों के रूप में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और एक नर्स की सहायता से ‘प्राथमिक चिकित्सा किट’ का उपयोग करते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया।”

उन्होंने बताया कि सिडनी में एयर इंडिया के हवाईअड्डे के प्रबंधक ने विमान के उतरने पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की और केवल तीन यात्रियों ने चिकित्सा सहायता ली।

First Published - May 17, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट