facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेटजंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भावइस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपरबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्ट

Air India ने एयरबस को दिए 250 विमानों के ऑर्डर में किया बदलाव

Advertisement

सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया ने एयरबस के साथ ऑर्डर में बदलाव किया है और अब 140 ए321 नियो और 70 ए320 नियो का अधिग्रहण करेगी। साथ ही 40 ए350 के ऑर्डर में भी बदलाव किया है।

Last Updated- December 06, 2023 | 4:01 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage
Representative Image

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल एयरबस को दिये 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव किया है। इसके तहत अब ए321 नियो विमानों की संख्या अधिक होगी। एयरबस के साथ 250 विमानों के ऑर्डर के तहत एयरलाइन को अपेक्षाकृत छोटे आकार (नैरोबॉडी) के 210 ए320 विमानों का अधिग्रहण करना था। इसमें 140 ए320 नियो और 70 ए 321 नियो शामिल थे।

शेष 40 बड़े आकार के ए350 विमान थे। इसमें छह ए350-900 और 34 ए350-1000 शामिल थे। सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया ने एयरबस के साथ ऑर्डर में बदलाव किया है और अब 140 ए321 नियो और 70 ए320 नियो का अधिग्रहण करेगी। साथ ही 40 ए350 के ऑर्डर में भी बदलाव किया है।

इस बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम व्यावसायिक जरूरतों और अवसरों के आधार पर नियमित रूप से अपनी ऑर्डरबुक की समीक्षा करते हैं…।’’ इस संदर्भ में एयरबस ने कहा, ‘‘यह हमारे ग्राहकों पर निर्भर है कि वे अपनी रणनीति का खुलासा करें।’’

टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने इस साल एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था। यह ऑर्डर 70 अरब डॉलर का था।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement