facebookmetapixel
Advertisement
CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत: अब सिर्फ ₹100 में होगा रीचेकिंग, अंक बढ़ने पर फीस होगी वापसPM मोदी की नीदरलैंड यात्रा में हुए 17 ऐतिहासिक समझौते, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर हुआ सौदाहोर्मुज संकट पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा: जहाजों पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्यइबोला के दुर्लभ वायरस ने बढ़ाई पूरी दुनिया की चिंता, WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालSukhoi Su 57 बन सकता है वायु सेना का ब्रह्मास्त्र! स्क्वाड्रन की भारी कमी के बीच IAF के पास एकमात्र विकल्पवीडियोकॉन समूह को लेकर NCLAT का बड़ा फैसला: दोनों कंपनियों की दिवाला प्रक्रिया अब चलेगी अलग-अलगअंबुजा सीमेंट के विस्तार में देरी पर करण अदाणी ने माना: समूह की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं परियोजनाएंम्यूचुअल फंड में फिर लौटा निवेशकों का भरोसा, कमोडिटी ETF को पछाड़ आगे निकले ऐक्टिव इक्विटी फंडडिजिटल लेनदेन पर अब मिलेगा ‘रिस्क स्कोर’, साइबर ठगी और ‘म्यूल अकाउंट’ पर नकेल कसने की तैयारीरुपये पर दबाव जरूर मगर अभी 100 पार नहीं! जानकारों का दावा: अभी इसकी संभावना न के बराबर

Air India के सिम्युलेटर केंद्रों में रोका गया काम

Advertisement

एयर इंडिया के हैदराबाद वाले सिम्युलेटर केंद्र का उपयोग संकरे आकार के विमानों का परिचालन करने वाले पायलटों द्वारा किया जाता है

Last Updated- August 30, 2023 | 11:23 PM IST
Air India's Maharaja

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक जांच के दौरान कुछ कथित खामियां पाए जाने के बाद हैदराबाद में एयर इंडिया के एयरबस सिम्युलेटर केंद्र के साथ-साथ मुंबई में विमानन कंपनी का बोइंग सिम्युलेटर केंद्र निलंबित कर दिया है। देश में एयर इंडिया के सभी सिम्युलेटर केंद्रों के निलंबन से विमानन कंपनी का कोई भी पायलट लाइसेंस नवीनीकरण या उड़ान रिफ्रेशर पाठ्यक्रम नहीं कर पाएगा।

इसके परिणामस्वरूप इन पायलटों के लाइसेंस और अन्य प्रमाणपत्र खत्म हो सकते हैं, जिससे वाणिज्यिक उड़ानों के परिचालन की की उनकी क्षमता प्रभावित हो सकती है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि विमानन कंपनी का एटीओ (स्वीकृत प्रशिक्षण संगठन) लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि विमानन कंपनी मुंबई और हैदराबाद में मौजूद अपने किसी भी सिम्युलेटर केंद्र का परिचालन नहीं कर सकती है।

एयर इंडिया के हैदराबाद वाले सिम्युलेटर केंद्र का उपयोग संकरे आकार के विमानों का परिचालन करने वाले पायलटों द्वारा किया जाता है, जिनमें ए320 विमान शामिल हैं। इन विमानों का उपयोग मुख्य रूप से छोटी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाता है।

विमानन कंपनी के मुंबई वाले सिम्युलेटर केंद्र का उपयोग चौड़े आकार के विमानों का परिचालन करने वाले पायलटों द्वारा किया जाता है, जिनमें बोइंग 777 और बी787 विमान शामिल हैं।

इन विमानों का इस्तेमाल मुख्य रूप से लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए किया जाता है। अगर पायलट लाइसेंस और प्रमाणपत्र खत्म होते हैं, तो इसकी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement