facebookmetapixel
Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद आवास बाजार को अब त्योहारों से आस

साल 2025 की पहली और दूसरी तिमाही में बिक्री में पिछले साल के मुकाबले क्रमशः 28 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी

Last Updated- October 05, 2025 | 10:39 PM IST
Real Estate

लगातार तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद देश का आवास बाजार दोबारा अपनी रफ्तार हासिल करने के लिए मौजूदा त्योहारी सीजन से उम्मीद कर रहा है। हालांकि साल 2025 में बिक्री की तादाद अब भी साल 2024 के स्तर से कम रह सकती है, लेकिन डेवलपरों और विश्लेषकों का मानना ​​है कि आमतौर पर दमदार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही स्थिर ब्याज दरों, प्रोत्साहनों और प्रीमियम श्रेणी में जोरदार मांग के बल पर इस अंतर को कम करने में मदद कर सकती है।

एनारॉक के अनुसार साल 2025 की तीसरी तिमाही में आवास बिक्री पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत घटकर 97,080 रह गई। कुल बिक्री मूल्य 14 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया जिससे अ​धिक दाम वाले घरों के रुझान का पता चलता है। साल 2025 की पहली और दूसरी तिमाही में बिक्री में पिछले साल के मुकाबले क्रमशः 28 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

एनारॉक समूह के वाइस चेयरपर्सन संतोष कुमार ने कहा, ‘हमें साल 2024 की तुलना में और ज्यादा धीमी रफ्तार नजर आ सकती है, खास तौर पर इस वजह से कि साल 2025 में कई व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियां देखी गई हैं। हालांकि पिछली तीन तिमाहियों के दौरान आवास बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन आवासीय बाजार ने खुद खासी मजबूती दिखाई है।’

उन्होंने कहा कि आम तौर पर त्योहारी तिमाही वार्षिक आवास बिक्री में करीब 35 प्रतिशत का योगदान देती है। उन्होंने कहा, ‘हम मौजूदा त्योहारी तिमाही में बिक्री में इजाफे की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि खरीदारों का विश्वास भी मजबूत बना हुआ है तो फंडामेंटल भी।’

इस बीच एनेक्स एडवाइजरी के मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक संजय डागा ने कहा कि बिक्री में लगातार गिरावट और तिमाही आधार पर कमजोर रफ्तार के मद्देनजर साल 2025 में बिक्री साल 2024 से नीचे रहने की आशंका है। साल 2024 में शीर्ष सात बाजारों में आवास बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4 प्रतिशत घटकर 4.59 लाख मकान रह गई थी।

डागा ने कहा कि हालांकि त्योहारी पेशकश और लॉ​न्चिंग से कुछ तेजी आ सकती है, लेकिन यह रफ्तार धीमी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘यह सीजनल तेजी साल भर की बिक्री में आई भारी गिरावट की भरपाई के लिए नाकाफी रह सकती है। कई खरीदार अब भी आकलन वाले चरण में हैं तथा अपने बजट और पसंद के हिसाब से संभावित मकानों का आकलन कर रहे हैं।’

First Published - October 5, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट