facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

रिलायंस रिटेल ने इस अधिग्रहण के बाद तेजी से बढ़ाई अपने B2B स्टोर की संख्या, 200 से ज्यादा शहरों तक बढ़ी पहुंच

साल 2022 के आखिर में रिलायंस रिटेल ने कहा था कि उसने 2,850 करोड़ रुपये की कुल नकद राशि में मेट्रो कैश ऐंड कैरी इंडिया का अधिग्रहण किया है।

Last Updated- July 21, 2024 | 9:58 PM IST
Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कंपनी ने मेट्रो कैश ऐंड कैरी के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के बाद अपने बिजनेस-टु-बिजनेस आउटलेट स्टोर की संख्या में तेजी से इजाफा किया है। उसने 180 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी के साथ स्टोरों की संख्या 200 से ज्यादा कर ली है। शुक्रवार को वित्तीय परिणामों का ऐलान करने के बाद कंपनी ने निवेशक प्रस्तुतिकरण में कहा कि उसने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 30 स्टोर जोड़े हैं।

साल 2022 के आखिर में रिलायंस रिटेल ने कहा था कि उसने 2,850 करोड़ रुपये की कुल नकद राशि में मेट्रो कैश ऐंड कैरी इंडिया का अधिग्रहण किया है। तब कैश एंड कैरी ब्रांड के 21 शहरों में 31 बड़े प्रारूप वाले केवल स्टोर ही थे।

जानकार सूत्र ने कहा, ‘मेट्रो कैश ऐंड कैरी इंडिया के अधिग्रहण से हम बी2बी श्रेणी में ओम्नी चैनल शुरू करने में कामयाब रहे हैं। इसके ग्राहक जो मुख्य रूप से खुदरा विक्रेता हैं, अब इसकी ऐप और इसके स्टोरों पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

First Published - July 21, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट