facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Air India हादसे के बाद टाटा और मैकिन्ज़ी को लेकर चर्चा तेज, एयरलाइन ने रिपोर्ट को बताया झूठा

Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप के मैकिन्ज़ी से बदलाव की रणनीति पर चर्चा की खबरें सामने आईं, लेकिन एयर इंडिया ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया।

Last Updated- June 17, 2025 | 3:32 PM IST
Air India

पिछले हफ्ते अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा ग्रुप, जो एयर इंडिया का मालिक है, अब इस कंपनी में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टाटा ग्रुप ने मशहूर ग्लोबल कंसल्टिंग कंपनी मैकिन्ज़ी एंड कंपनी से बात की है।

जानकारी के मुताबिक, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मुंबई में मैकिन्ज़ी के सीनियर पार्टनर विवेक पंडित से मुलाकात की। इस मुलाकात में एयर इंडिया को फिर से खड़ा करने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह मीटिंग उस दुखद हादसे के कुछ दिन बाद हुई, जिसमें एयर इंडिया का लंदन जा रहा बोइंग ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद क्रैश हो गया था। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई।

भारत के एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा हादसा

यह हादसा भारत के विमानन इतिहास के सबसे बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है। इसकी वजह से टाटा ग्रुप पर काफी दबाव है कि वह एयर इंडिया को कैसे संभाले। टाटा ने 2022 में सरकार से एयर इंडिया को खरीदा था और तब से इसके कायाकल्प की योजना पर काम कर रहा है।

नोएल टाटा समेत टॉप लीडर्स के साथ मीटिंग

बताया गया है कि एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप के अन्य वरिष्ठ नेताओं, जैसे कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा से भी इस मुद्दे पर बातचीत की। इन बैठकों में हादसे के बाद राहत और मुआवज़े की योजनाओं पर ज़ोर दिया गया।

टाटा ग्रुप और मैकिन्ज़ी दोनों ने रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया

हालांकि, इन खबरों के सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने इससे इनकार कर दिया है। सोमवार देर शाम मैकिन्ज़ी की तरफ से कहा गया कि वह किसी भी क्लाइंट की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि वे अभी एयर इंडिया के किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने रिपोर्ट को बताया झूठा

मंगलवार को एयर इंडिया ने भी इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “जो रिपोर्ट छपी है वह पूरी तरह से झूठी है और हम इसका कड़ा खंडन करते हैं। एयर इंडिया और मैकिन्ज़ी के बीच किसी भी तरह की कोई बात नहीं हुई है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस समय एयरलाइन की पूरी कोशिश अहमदाबाद हादसे के बाद राहत कार्यों पर केंद्रित है।

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement