facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

सत्यम के सच से ‘ईसॉप’ को लग गया झटका

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:06 PM IST

अनिश्चितता भरे शेयर बाजार में सत्यम धोखाधड़ी जैसे उदाहरणों ने इम्पलॉयीज स्टॉक ऑप्शन प्रोग्राम (ईसॉप) की साख पर भी बट्टा लगा दिया है।


ईसॉप का इस्तेमाल प्रतिभा को आकर्षित करने और उसे बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में किया जाता रहा है।

सत्यम के शेयरों में आई जबर्दस्त गिरावट के बाद बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों को तकरीबन 221 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा।

सितंबर की तिमाही के अंत में सत्यम के कर्मचारियों को ईसॉप विकल्प के तहत 1.59 करोड़ शेयर दिए गए थे। कंपनी के जिन कर्मचारियों ने इस विकल्प के तहत शेयर लिए हैं, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जिन कर्मचारियों ने ईसॉप के विकल्प को चुना, उनमें सत्यम के मध्यम स्तर के कर्मचारियों की तादाद अच्छी-खासी है और अब वे शेयर में आई भारी गिरावट झेल रहे हैं। अपने शेयरों को नहीं बेचने वाले अब उन्हें कम कीमत पर बेचने को बाध्य होंगे।

ईसॉप का चयन करने वाले एक परियोजना प्रबंधक ने कहा, ‘अगर कोई अन्य कंपनी सत्यम को खरीदती है तो ईसॉप के तहत शेयर लेने वालो को फायदा नहीं होगा। इसलिए इस समूह और और अधिक विपरीत असर दिखेगा।’

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यम के पुराने कर्मचारियों में से 40 फीसदी ने निवेश और तेज बढ़ोतरी समझे जाने वाले ईसॉप के विकल्प का चयन किया था।

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement