facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपर

आदित्य बिड़ला समूह करेगा हाइपर मार्केट में 300 करोड़ का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

भारत में अपनी रिटेल योजना को बढ़ावा देने के लिए आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड(एबीआरएल) लगभग 300 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। एबीआरएल आदित्य बिड़ला समूह की रिटेल इकाई है। कंपनी ‘मोर डॉट मेगास्टोर’ के  नाम से हाइपर मार्केट शृंखला शुरू करेगी।
वड़ोदरा में कंपनी का पहला हाइपर मार्केट स्टोर लाँच किया गया है। एबीआरएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रसेल बरमेन ने बताया कि कंपनी साल 2008-2009 तक लगभग 12 हाइपर मार्केट खोलेगी। इसके लिए कंपनी 250-300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यूरोपीय शैली पर आधारित इस बाजार में लगभग 60,000 उत्पाद होंगे।
वड़ोदरा हाइपर मार्केट 1,50,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इस पर 25 करोड़ की लागत आई है।
कंपनी जल्दी ही अहमदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) में भी ऐसे स्टोर खोलेगी। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने बताया कि इन स्टोरों के लिए कंपनी ने पूंजी बाजार से कोई सहायता नही ली है।
इसके लिए सारी पूंजी कंपनी ने आंतरिक स्रोत द्वारा अर्जित की है। इस योजना में निवेश इस बात पर निर्भर करता है कि स्टोरों को लोगों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 
हाइपर मार्केट के साथ ही कंपनी के देशभर में 430 सुपर मार्केट है। कंपनी की योजना सुपर मार्केट शृंखला के स्टोरों की संख्या को वित्त वर्ष 2008-2009 में 500 तक पहुंचाने की है।
एबीआरएल के मुख्य कार्यकारी सुमंत सिन्हा ने बताया कि कंपनी स्पेशल फार्मेट स्टोर भी खोलने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी संयुक्त उपक्रम भी बना सकती है।

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement