facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Aditya Birla Fashion: डीमर्जर की खबर के बाद शेयरों को लगे पंख, 17 फीसदी बढ़े

एबीएफआरएल बोर्ड ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कंपनी के मैनेजमेंट को मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल व्यवसाय के वर्टिकल डीमर्जर का मूल्यांकन करने के लिए अधिकृत किया।

Last Updated- April 02, 2024 | 3:52 PM IST
Aditya Birla Fashion and Retail

रिटेल कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर चार सालों के हाई पर हैं। शेयर में करीब 17 फीसदी की उछाल देखा गया है। कंपनी के शेयर में ये बढ़त जून 2020 के बाद किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है।

खबर लिखने तक फिलहाल शेयर BSE पर यह 11.95 फीसदी की बढ़त के साथ 237 रुपये के भाव इंट्रा-डे में यह 16.86 फीसदी की मजबूती के साथ 247.40 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

एक खबर से चढ़े शेयर

कंपनी के शेयरों में ये उछाल आदित्य बिड़ला फैशन से जुड़ी एक खबर के सामने आने के बाद से देखा जा रहा है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) ने सोमवार को अपने फास्ट फैशन और रिटेल व्यवसाय मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल को एक अलग लिस्टेड इकाई में विभाजित करने की घोषणा की।

कंपनी के एक बयान के अनुसार, एबीएफआरएल बोर्ड ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कंपनी के मैनेजमेंट को मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल व्यवसाय के वर्टिकल डीमर्जर का मूल्यांकन करने के लिए अधिकृत किया।

इसके अलावा, प्रस्तावित डिमर्जर के पूरा होने के बाद, एबीएफआरएल अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और बड़े विकास के अवसर को आगे बढ़ाने के लिए “12 महीनों के भीतर विकास पूंजी जुटाएगी”।

बता दें, FY23 में, MFL ने ABFRL के ₹12,417.90 करोड़ के समेकित राजस्व में ₹8,306.97 करोड़ का योगदान दिया।

1999 में हुआ अधिगृहण  

गौरतलब है कि एमएफएल कारोबार को दिसंबर 1999 में आदित्य बिड़ला ग्रुप फर्म द्वारा कपड़े, जूते और परफॉर्मेंस मैटेरियल बनाने वाली ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी कोट्स वियेला की भारतीय इकाई से अधिग्रहित किया गया था।

एमएफएल के अलग होने के बाद, एबीएफआरएल के पास पैंटालून और स्टाइल अप बिजनेस होगा, जो वैल्यू रिटेल पर फोकस करेगा। इसका एक लक्जरी बिजनेस पोर्टफोलियो भी होगा, जहां इसमें – द कलेक्टिव, गैलरीज लाफायेट और अन्य चयनित लक्जरी ब्रांड होंगे।

First Published - April 2, 2024 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट