facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit: विदेशी मेहमानों के लिए ‘UPI One World’ लॉन्च, बिना बैंक खाते के कर सकेंगे पेमेंटHoli Special Train: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनेंAI की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए ठोस प्रतिबद्धता जरूरी: नागेश्वरनसाउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर की कीमतों में बंपर उछाल, 2025 में 34% तक बढ़े दाम: रिपोर्टUP में 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, जेवर समेत कई प्रोजेक्ट अक्टूबर तक शुरू होंगेJSW MG Motor 2026 में लॉन्च करेगी 4 नए मॉडल, भारत में ₹4,000 करोड़ तक निवेश की तैयारीAI सेक्टर में आएगा विस्फोटक विस्तार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख ने की तीन वर्षों में 1000x उछाल की भविष्यवाणीडिपोर्टेशन पर अरबों का खर्च: ट्रंप प्रशासन ने प्रति प्रवासी 1 करोड़ से ज्यादा क्यों खर्च किए?₹20 तक लुढ़क जाएगा Ola Electric का शेयर? Q3 में आधी हुई कमाई; ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंगWPI: जनवरी में थोक महंगाई बढ़कर 1.81%, लगातार तीसरे महीने आई तेजी

Adani Ports ने बॉन्ड जारी कर जुटाए 500 करोड़ रुपये, शेयर में दिखा एक्शन

Advertisement

अदाणी समूह की कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसने दो सूचीबद्ध बॉन्ड के लिए कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार की हैं।

Last Updated- January 09, 2024 | 4:06 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये
Representative Image

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाए।

अदाणी समूह की कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसने दो सूचीबद्ध बॉन्ड के लिए कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार की हैं। इनमें से एक बॉन्ड की परिपक्वता अवधि पांच साल जबकि दूसरे की 10 साल है।

कंपनी ने कहा कि निजी नियोजन के आधार पर 1,00,000 रुपये के अंकित मूल्य वाले 50,000 गारंटी वाले, सूचीबद्ध, विमोच्य, एनसीडी के आवंटन से नौ जनवरी, 2024 को 500 करोड़ रुपये जुटाए। इस एनसीडी को बीएसई के थोक बॉन्ड बाजार खंड में सूचीबद्ध किया जाएगा। अदाणी पोर्ट्स देश में सबसे बड़ा बंदरगाह डेवलपर और परिचालक है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement