facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेट

अदाणी पोर्ट्स का Rorix Holdings के साथ करार, लॉजिस्टिक्स और ट्रेडिंग में आएगा बदलाव

Advertisement

रोरिक्स असल में इंटनैशनल होल्डिंग कंपनी/ सीरियस इंटरनैशनल होल्डिंग्स की सहायक कंपनी है। इनकी कुल मिलाकर 20 से ज्यादा सहायक कंपनियां हैं।

Last Updated- September 21, 2024 | 6:56 AM IST
Sebi seeks 15 days more in Adani-Hindenburg probe, investigates 24 matters

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने अपने लॉजिस्टिक्स और कारोबारी प्लेटफॉर्म में प्रौद्योगिकी जोड़ने के लिए अबू धाबी की वैश्विक व्यापार सुविधा और वित्त कंपनी रोरिक्स होल्डिंग्स के साथ करार किया है।

यह करार यूएई-इंडिया बिजनेस फोरम के दौरान किया गया। एपीएसईजेड ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि दोनों कंपनियों का मकसद उन्नत प्रौद्योगिकी को अपने लॉजिस्टिक्स और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में शामिल करने और तालमेल बनाने के लिए दोनों संगठनों का लाभ लेना है। इस तालमेल से जिंस बाजार का परिवेश बदल जाएगा।

रोरिक्स होल्डिंग्स के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. थनी बिन अहमद अल जेयोदी ने कहा, ‘नियमिन वाले वित्तीय प्लेटफॉर्म और बाजार के बुनियादी ढांचे में हमारी विशेषज्ञता को लॉजिस्टिक्स और पोर्ट प्रबंधन में अदाणी पोर्ट्स की ताकत के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य जिंसों के व्यापार, भंडारण औऱ प्रबंधन के तरीके में बदलाव लाने का है।’

रोरिक्स असल में इंटनैशनल होल्डिंग कंपनी/ सीरियस इंटरनैशनल होल्डिंग्स की सहायक कंपनी है। इनकी कुल मिलाकर 20 से ज्यादा सहायक कंपनियां हैं।

एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कहा, ‘रोरिक्स और अदाणी पोर्ट्स के बीच हुए इस करार से दुनिया भर में सबसे बड़ी एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा कंपनियों में से एक बनने की हमारी महत्त्वाकांक्षा को बल मिला है, जो व्यापक सेवाएं प्रदान करती है।’

एपीएसईजेड भारत की सबसे बड़ी पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर है। पश्चिमी तट पर उसके सात बंदरगाह और टर्मिनल और पूर्वी तट पर आठ बंदरगाह और टर्मिनल हैं जिसके पास देश के कुल बंदरगाह कारोबार का 27 फीसदी है।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 6:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement