facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

Adani-Hindenburg मामला: सेबी की रिपोर्ट पर आज SC में सुनवाई, समूह के शेयरों पर रहेगी नजर

Advertisement

हिंडनबर्ग आरोपों मामले में सेबी को 14 अगस्त तक अपनी जांच रिपोर्ट जमा करने की थी। हालांकि, पूंजी बाजार नियामक ने 15 दिन की मोहलत मांगी और शुक्रवार, 25 अगस्त को अपनी स्थिति रिपो

Last Updated- August 29, 2023 | 10:20 AM IST
Adani

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियां अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी विल्मर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर मंगलवार को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज हिंडनबर्ग रिसर्च मामले (Adani-Hindenburg) की सुनवाई करेगा। पूंजी बाजार पर नजर रखने वाली संस्था सेबी ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की पर जांच की स्थिति रिपोर्ट सौंप दी है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेबी ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि वह अभी भी समूह में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के वास्तविक मालिकों के बारे में पांच टैक्स हेवेन वाली जगहों से से जानकारी का इंतजार कर रहा है।

Also Read: Reliance Retail का 2 साल में 10 अरब डॉलर निवेश, कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 18,040 हुई

इससे पहले सेबी ने बताया था कि वह जिन 24 मामलों की जांच कर रहा है, उनमें से 22 के निष्कर्ष अंतिम हैं। इस मामले में अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 29 अगस्त को होगी।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है सेबी 

बता दें कि सेबी इस साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है। इसमें उसने अदाणी समूह पर स्टॉक हेरफेर, धोखाधड़ी लेनदेन और अन्य वित्तीय उल्लघंनों का आरोप लगाया था। हालांकि, गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Also Read: भारत के लिए संप्रभु AI क्षमता जरूरी: IBM CEO अरविंद कृष्णा

हिंडनबर्ग आरोपों मामले में सेबी को 14 अगस्त तक अपनी जांच रिपोर्ट जमा करने की थी। हालांकि, पूंजी बाजार नियामक ने 15 दिन की मोहलत मांगी और शुक्रवार, 25 अगस्त को अपनी स्थिति रिपोर्ट सौंपी। सेबी की रिपोर्ट की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इससे पहले जुलाई में हुई सुनवाई ने अदाणी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले की सुनवाई 14 अगस्त तक टाल दी थी और बाजार नियामक सेबी को इस तारीख तक इस मामले में जांच पूरी करने के लिए कहा था। हालांकि, 14 अगस्त को हुई सुनवाई में सेबी ने 15 दिनों की मोहलत मांगी थी, जो आज पूरी हो गई है।

Also Read: विदेशी फर्मों से भागीदारी करेगी Jio Financial, बीमा बाजार में प्रवेश करने की योजना

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement