facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

अदाणी ग्रुप का बड़ा फैसला! AWL एग्री में बेचेगी पूरी हिस्सेदारी, स्टॉक्स में दिखी तेज हलचल

Advertisement

Adani-Wilmar Deal: यह सौदा ₹10,874 करोड़ (लगभग 1.3 अरब डॉलर) का है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से AWL एग्री बिजनेस का कंट्रोल विल्मर के पास चला जाएगा।

Last Updated- July 17, 2025 | 5:32 PM IST
Adani Wilmar
Adani-Wilmar Deal: इस ऐलान के बाद AWL एग्री के शेयरों में तेज उछाल देखा गया।

Adani-Wilmar Deal: अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सिंगापुर की विल्मर कंपनी के साथ अपने कंज़्यूमर गुड्स ज्वाइंट वेंचर से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। यह सौदा ₹10,874 करोड़ (लगभग 1.3 अरब डॉलर) का है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से AWL एग्री बिजनेस का कंट्रोल विल्मर के पास चला जाएगा।

इस स्टेक सेल का ऐलान सबसे पहले दिसंबर 2023 में किया गया ​था। यह फैसला अदाणी समूह ने अपने मुख्य आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) वाले बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने की व्यापक रणनीति के तहत किया है।

Adani-Wilmar Deal: डील का ब्योरा

इस डील के अंतर्गत अदाणी एंटरप्राइजेज की इकाई Adani Commodities, जो अभी AWL एग्री बिजनेस में 30.42 फीसदी हिस्सेदारी रखती है, अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच देगी। विल्मर की सहायक कंपनी Lence इस हिस्सेदारी में से 20 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीदेगी, जबकि बाकी शेयर पूर्व-निर्धारित निवेशकों के समूह को बेचे जाएंगे। यह जानकारी अदाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी गई फाइलिंग में दी।

Also Read: MRF का शेयर ₹1.5 लाख पार! 5 दिग्गज स्टॉक्स जो निवेशकों को बना रहे हैं मालामाल – जानिए टारगेट प्राइस

शेयर बिक्री की डीटेल

शेयरों की बिक्री ₹275 प्रति शेयर की दर से की जा रही है, जो बुधवार को AWL एग्री के बंद भाव से 4.8 फीसदी प्रीमियम पर है। Lence की ओर से खरीदी जा रही 20 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब $832 मिलियन है।

इस लेनदेन के बाद विल्मर, Lence जरिए AWL एग्री बिजनेस में 63.94 फीसदी तक की हिस्सेदारी का मालिक बन जाएगा। विल्मर इंटरनेशनल ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि उसे इस सौदे से $1.23 बिलियन का लाभ होने की उम्मीद है।

AWL एग्री के स्टॉक में तगड़ा उछाल

इस ऐलान के बाद AWL एग्री के शेयरों में तेज उछाल देखा गया। स्टॉक दिन के दौरान 8.1 फीसदी तक चढ़ा और अंत में 6.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंट्राडे में शेयर ने 283.85 रुपये का हाई और 263.25 रुपये का लो बनाया। बुधवार को शेयर 262.35 रुपये था।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement