facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Adani Group की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी एंटरप्राइजेज 11 फीसदी चढ़ा

Last Updated- March 03, 2023 | 12:58 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह (Adani Group) की सभी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इससे पहले समूह ने अपनी चार सूचीबद्ध कंपनियों की कुछ हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,784.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। वहीं, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 7.96 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

अदाणी पावर के शेयर में 4.99 प्रतिशत बढ़त हुई। अदाणी विल्मर के शेयर 4.99 प्रतिशत, एनडीटीवी के शेयर में 4.98 प्रतिशत बढ़त, अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 4.38 प्रतिशत और एसीसी के शेयर में 3.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। समूह की ज्यादातर कंपनियों ने सुबह के कारोबार में अपने उच्च स्तर को छू लिया।

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 673.13 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 59,582.48 पर पहुंच गया। अदाणी समूह ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर अमेरिकी कंपनी को बेचे हैं। इससे पहले गुरुवार को अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए थे।

First Published - March 3, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट