facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

देश के 90 प्रतिशत वित्तीय संस्थान इनोनेशन के लिए AI, GenAI पर दे रहे हैं ध्यान : रिपोर्ट

Advertisement

पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट ‘भारत में फिनटेक नवाचार परिदृश्य का मानचित्रण’ के अनुसार, लगभग 74 प्रतिशत लोगों में डेटा एनालिटिक्स भी प्रमुखता से उभर कर सामने आया है।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:53 PM IST
90 percent of the country's financial institutions are focusing on AI, GenAI for innovation: Report देश के 90 प्रतिशत वित्तीय संस्थान इनोनेशन के लिए AI, GenAI पर दे रहे हैं ध्यान : रिपोर्ट

भारत में 90 प्रतिशत वित्तीय संस्थान नवोन्मेषण के लिए कृत्रिम मेधा (AI) और सृजनात्मक एआई (GenAI) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट ‘भारत में फिनटेक नवाचार परिदृश्य का मानचित्रण’ के अनुसार, लगभग 74 प्रतिशत लोगों में डेटा एनालिटिक्स भी प्रमुखता से उभर कर सामने आया है। यह बताता है कि वित्तीय सेवा (एफएस) क्षेत्र के भीतर अंतर्दृष्टि और निर्णय लेने में इसकी अभिन्न भूमिका है। इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण में बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों सहित 31 वित्तीय संस्थानों ने भाग लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, “एआई और जेनएआई भारतीय वित्तीय संस्थानों के लिए नवोन्मेषण के लिए मुख्य क्षेत्र के रूप में उभरे हैं। इसमें 90 प्रतिशत लोगों ने इन्हें नवोन्मेषण के लिए प्रमुख प्रौद्योगिकी बताया है।’’ इसके अलावा, 84 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ग्राहक अनुभव और जुड़ाव – अधिग्रहण, ऑनबोर्डिंग और सर्विसिंग नवाचार पहल के लिए प्रमुख क्षेत्र था। इसके अलावा, 50 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने उत्पाद वितरण को नवोन्मेषण के प्रमुख क्षेत्र के रूप में उजागर किया।

Also read: बड़ा अवसर या बड़ी चुनौती? भारत की क्षेत्रीय भाषाओं पर एआई का प्रभाव

रिपोर्ट कहती है कि यह भी ध्यान देने योग्य है कि विभिन्न प्रतिक्रियाओं में जोखिम प्रबंधन, परिचालन और नियामकीय अनुपालन का बार-बार उल्लेख किया जाना, चल रही तकनीकी प्रगति के बीच मजबूत प्रशासनिक ढांचे को बनाए रखने में क्षेत्र की तत्परता को दर्शाता है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के भागीदार और पेमेंट्स ट्रांसफॉर्मेशन लीडर मिहिर गांधी ने कहा कि चूंकि फिनटेक उद्योग लगातार विकसित हो रहा है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वृद्धि को डिजिटल सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन की महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ संतुलित किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement