facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

आईपीएल की गोद में 3 और प्रायोजक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:33 PM IST

दुनिया भर के उम्दा खिलाड़ियों का मेला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कंपनियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इस सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता के नाम से ही एक के बाद एक प्रायोजक जुड़ते जा रहे हैं।


डीएलएफ तो पहले ही इस प्रतियोगिता की मुख्य प्रायोजक बन चुकी है, 3 और कंपनियां भारी भरकम रकम देकर प्रायोजक बनने के लिए अर्जी लगा चुकी हैं।


बोर्ड की खेल मार्केटिंग साझीदार वर्ल्ड स्पोर्ट ग्रुप इंडिया(डब्ल्यूएसजी) इस सिलसिले में बैंकिंग, पेट्रोलियम और विमानन क्षेत्र की एक-एक कंपनी से बात कर रही है।


 तीनों कंपनियां  800 करोड़ रुपये प्रायोजन अधिकार सौदे में शामिल होंगी। उन्हें ग्राउंड पर अपने विज्ञापन करने का अधिकार मिलेगा, जो संभवत: 5 साल के लिए होगा।


क्रिकेट दीवाने देश भारत में हरेक गेंद पर लाखों दिलों की धड़कन घटती या बढ़ती रहती है। आईपीएल इसके लिए जबर्दस्त मंच होगा। इसी का ख्याल कर कंपनियां इस टूर्नामेंट के लिए पैसे बहा रही हैं।


डीएलएफ ने प्रायोजन अधिकार पाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए। सह प्रायोजक के तौर पर हीरो होंडा बोर्ड को 85 करोड़ से भी ज्यादा रकम दे चुका है।


डब्ल्यूएसजी के दक्षिण एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष वेणु नायर बताते हैं कि कंपनियां अब भी प्रायोजक बनने के लिए लगातार संपर्क कर रही हैं।


उन्होंने बताया, ‘फिलहाल तीन कंपनियों से हमारी बात चल रही है। ग्राउंड पर विज्ञापन के जरिये प्रायोजक पूरे मैच में लोगों की निगाह के सामने रहेंगे।


यह टीवी पर आने वाले कुछ लम्हों के विज्ञापन की तरह नहीं होगा, जो पर्दे पर कौंधते हैं और गायब हो जाते हैं।


हम तो प्रायोजकों को यह भी बता सकते हैं कि मैच के दौरान किस जगह उनके विज्ञापन कितनी देर तक दर्शकों को दिखेंगे।’


डब्ल्यूएसजी के एक अध्ययन के मुताबिक औसतन एक क्रिकेट मैच को 5 से 6 टीआरपी अंक मिलते हैं। डीएलएफ के अलावा आईपीएल के लिए


 

Advertisement
First Published - March 13, 2008 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement