facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेटजंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भावइस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपरबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्ट

अक्टूबर-नवंबर में ऑफिस में काम करने वालों की भर्ती में 12% की गिरावट: रिपोर्ट

Advertisement

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में कार्यालयों में काम करने वालों की भर्ती में 12 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- December 07, 2023 | 1:13 PM IST
Future jobs in India
Representative Image

आईटी-सॉफ्टवेयर, दूरसंचार व शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती के नकारात्मक रुझान से अक्टूबर-नवंबर में कार्यालयों में काम करने वाले लोगों की भर्तियों में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में कार्यालयों में काम करने वालों की भर्ती में 12 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान 2,433 लोगों की भर्तियां की गईं, जबकि 2022 में समान अवधि में 2,781 भर्तियां हुई थीं।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और नौकरी.कॉम के बायोडाटा डेटाबेस पर नौकरी पर रखने वालों द्वारा नई नौकरी सूचीबद्ध करने और नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर भर्ती गतिविधि की जानकारी मुहैया कराता है। दूरसंचार, शिक्षा, खुदरा बिक्री क्षेत्रों में 2022 के समान महीनों की तुलना में अक्टूबर-नवंबर में क्रमशः 18 प्रतिशत, 17 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आतिथ्य, यात्रा, वाहन व वाहन सहायक जैसे क्षेत्रों में नियुक्ति की प्रवृत्ति स्थिर रही।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच ऊर्जा कंपनियों द्वारा तेजी से विस्तार और देश भर में नई रिफाइनरियों की स्थापना से तेल तथा गैस क्षेत्रों में पिछले साल की तुलना में अक्टूबर-नवंबर में भर्तियों में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह दवा क्षेत्र में 2022 के समान महीनों के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में नई नौकरी की पेशकश में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘ तेल और गैस, दवा और बीमा जैसे मुख्य गैर-आईटी क्षेत्रों में व्यस्त त्योहारी अवधि में स्वस्थ बढ़त देखना उत्साहजनक रहा। अक्टूबर की तुलना में नवंबर में आईटी में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हम अगले महीने के रुझानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर-नवंबर में आईटी क्षेत्र में कुल नियुक्तियां सालाना आधार पर 22 प्रतिशत कम आई। हालांकि, 2023 की पहली छमाही में पर्याप्त सुधार देखने के बावजूद इस क्षेत्र ने अक्टूबर की तुलना में नवंबर में एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement