facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैस

इतना पीला क्यों पड़ गया गेहूं?

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:04 PM IST

कई विवादों की जड़ में रहा गेहूं तीन साल में पहली बार अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम कीमत में बिक रहा है।


गेहूं के तीन सबसे बड़े उत्पादक राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अनाज मंडियों में तो अब यह हाल आम हो चुका है। पंजाब के खन्ना और संगरूर जिले के आटा चक्की संचालकों और आढ़तियों ने बताया कि इस समय किसान 950 से 970 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बेच रहे हैं।

गौरतलब है कि रबी के बीते सीजन में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा था। इन लोगों ने आगे बताया कि अप्रैल-मई में उनके द्वारा 1,010 से 1,020 रुपये की दर से गेहूं की खरीदारी की गई थी। मंडी शुल्क, रख-रखाव खर्च जैसे खर्चों को जोड़ने पर अब एक क्विंटल की लागत 1,150 से 1,160 रुपये तक पहुंच गई है।

अनाज मंडी खन्ना में आरती फ्लोर मिल के डी. सी. सिंगला कहते हैं कि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार को गेहूं निर्यात की अनुमति दे देनी चाहिए। इससे न केवल उद्योगों को फायदा पहुंचेगा बल्कि किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। खन्ना में गेहूं की रोजाना आवक 40 से 50 टन के बीच चल रही है।

सिंगला ने कहा कि बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में किसानों ने बड़े पैमाने पर गेहूं का भंडारण कर रखा है पर उनके लिए बुरी बात है कि गेहूं की कीमत अब चढ़ने की बजाए लुढ़क रहे हैं। इसलिए सरकार को गेहूं निर्यात पर लगी पाबंदी अब हटा लेनी चाहिए।

गेहूं की कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने फरवरी 2007 से गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगा रखी है। गेहूं के वायदा कारोबार पर भी पाबंदी है। एफसीआई के अध्यक्ष आलोक सिन्हा ने बताया कि गेहूं के एमएसपी से भी नीचे जाने से साबित होता है कि सरकारी एजेंसियों द्वारा रेकॉर्ड गेहूं खरीदे जाने से खुले बाजार में गेहूं की कमी हो जाने का अनुमान गलत था।

Advertisement
First Published - September 15, 2008 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement