facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत! GIFT Nifty फिसला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर के करीब; आज IPO और लिस्टिंग पर भी नजरशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजरटाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकर

होली से पहले गेहूं व आटा के दाम 10-14 फीसदी गिरे

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 11:54 PM IST
Wheat Procurement

गेहूं व उससे बने उत्पादों आटा, मैदा, सूजी और रवा के दामों में गिरावट आई है। आधिकारिक और कारोबार के सूत्रों के मुताबिक बीते महीने की तुलना में इस महीने इन उत्पादों के दामों में 10-14 फीसदी गिरावट आई है।

जनवरी के मध्य में गेहूं के दाम रिकार्ड ऊंचाई करीब 3200 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने खुले बाजार में गेहूं बेचने की योजना शुरू की थी। इससे खुले बाजार में गेहूं की आवक बढ़ गई थी और अब गेहूं 2200 रुपये प्रति क्विंटल के करीब आ गया है। सरकार ने खुले बाजार में गेहूं बेचने की योजना की प्रक्रिया के अंतर्गत 30 लाख टन गेहूं आबंटित किया था। बाद में 20 लाख टन गेहूं और शामिल किया गया।

अभी तक भारतीय खाद्य निगम ने चार निविदाओं के जरिये 24 लाख टन गेहूं बेच चुकी है। इसके लिए सरकार ने 2340 प्रति क्विंटल का दाम निर्धारित किया था। इससे गेहूं के दाम और नरम हो गए। 2012 के बाद शुरू की गई श्रृंखला के तहत जनवरी के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में गेहूं के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर 25.05 फीसदी पर पहुंच गए थे। इसका कारण केंद्रीय पूल स्टॉक में गेहूं की देरी से उपलब्धता थी। केंद्रीय पूल स्टॉक में गेहूं की उपलब्धता फरवरी से शुरू हुई थी।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement