facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

खौफ से नरम पड़ा सेवंई का कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:41 PM IST


दहशतगर्दों के खौफ एवं मंदी की मार के बीच के कारण ईद के मुबारक मौके पर भी बाजारों में मायूसी छायी है। सेवंइयां से लेकर मेवे बाजार तक में ग्राहकों की रौनक नजर नहीं आ रही है। पिछले साल के मुकाबले त्यौहारी कारोबार में 40 फीसदी की कमी आ चुकी है।


जामा मस्जिद इलाके में सेवंइयां के कारोबारियों के मुताबिक सेवंइयां के भाव पिछले साल के मुकाबले मात्र 5 रुपये बढ़े हैं लेकिन बिक्री की मात्रा 10 फीसदी तक कम हो गयी है। सेवंइयां कारोबारी नफीस कहते हैं, 15 दिन पहले दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाके कारण ग्राहक तंग गलियों में आने से कतरा रहा है। पहले इसी तंग गलियों के बाजार ईद के मौके पर ग्राहकों से अटे पड़े होते थे। चलने तक की जगह नहीं होती थी। कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स के महासचिव देवराज बवेजा कहते हैं, इस बार बाजार को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि ईद भी है। सीरियल धमाके के बाद महरौली में हुए धमाके के कारण आसपास के शहरों से आने वाले ग्राहक बहुत ही कम संख्या में पिछले 15 दिनों में आए। किराना कमेटी के पदाधिकारी के मुताबिक सुरक्षा के अलावा महंगाई की मार के कारण भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कमेटी के सचिव ललित गुप्ता कहते हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेवे में तेजी के कारण यहां भी मेवे के दाम बढ़े हुए हैं। बाजार तेज है लेकिन ग्राहक नहीं होने से कारोबारियों को कोई फायदा नहीं है। धमाकों के डर से तो पहले से ही लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से कतरा रहे है। कपड़े के व्यापारी हेमचंद गुप्ता कहते हैं, पहले ईद के मौके पर जो शख्स दो जोड़ी कपड़े की खरीदारी करता था वह एक जोड़ी पर ही सिमट गया है। कारोबार है लेकिन 40-50 फीसदी तक गिरे हुए स्तर पर। कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह से दशहरा एवं दीपावली के लिए खरीदारों की भीड़ बाजार में आ सकती है। उनका यह भी कहना है कि ऐसा नहीं है कि किसी एक चीज की बिक्री काफी अधिक मात्रा में हो जाएगी और किसी दूसरी चीज की बिक्री कम मात्रा में होगी। बाजार में तेजी या मंदी सभी चीजों के लिए समान अनुपात में होती है।

Advertisement
First Published - October 1, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement