facebookmetapixel
Advertisement
Defence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा, अंदरूनी कलह के बाद हटे; कहा: पार्टी को नहीं लगता मैं चुनाव जिता सकता हूंचीन ने विदेशी कंपनियों के लिए खोले शेयर बाजार के दरवाजे

हल्दी वायदा में गिरावट का दौर जारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:42 PM IST

हल्दी के वायदा मूल्यों में आज भी गिरावट का दौर जारी रहा।


हाजिर मूल्यों के कमजोर होने और घरेलू तथा वैश्विक खरीदारों की मांगों में कमी आने के साथ ही एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स दोनों एक्सचेंजों पर हल्दी का वायदा मूल्य दो प्रतिशत फिसल कर निचले स्तर पर चला गया।

एनसीडीईएक्स पर दिन के 11 बजे सबसे अधिक सक्रिय अगस्त के सौदे की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका कारोबार 4,128 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा था जबकि अक्टृबर के सौदे के मूल्य में 1.38 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और इसका कारोबार 4,292 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा था।

एमसीएक्स पर हल्दी के अगस्त सौदे की कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और इसका कारोबार 4,450 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा था। कार्वी कॉमट्रेड के अमंद राजालक्ष्मी ने बताया कि देश में हल्दी के प्रमुख कारोबारी केंद्र, आंध्र प्रदेश के निजामाबाद में हल्दी की मांग में कमी से हाजिर मूल्य 86 रुपये प्रति क्विंटल घट कर 4,431 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चालू वर्ष में हल्दी की ऐतिहासिक कीमत 5,300 रुपये प्रति क्विंटल की देखी गई जिसकी वजह निर्यात की ज्यादा मांग और कम उत्पादन का अनुमान था। राजालक्ष्मी ने बताया कि मौसम के अनुकूल होने से बुआई की गतिविधियां बढ़ी हैं और इसका प्रभाव कीमतों पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अबाधित रैली के दौरान हल्दी के मूल्यों में अच्छा सुधार हुआ है। देश में 1.2 लाख टन हल्दी का भंडार (इन्वेन्टरी लेवल) है।

Advertisement
First Published - August 6, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement