facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Opening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के करीब; टेक महिंद्रा और अदाणी एंटरप्राइजेज चमके

तिलहन के उत्पादन पर पड़ सकता है असर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में किसान दूसरी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और तिलहन के उत्पादन पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे इसके उत्पादन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े उद्योग ऐसी योजना बना रहे हैं, जिससे कम क्षेत्र में ही अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त किया जा सके। इसके लिए उत्तम किस्म के संकर बीजों का उपयोग करने की बात की जा रही है। अगर ऐसा हुआ, तो तिलहन के आयात पर भी निर्भरता घटेगी।
गौरतलब है कि इस बार रबी के मौसम में तिलहन के मुख्य उत्पादक राज्यों के किसान खाद्यान्नों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में तिलहन के उपज क्षेत्र में 7.61 फीसदी की गिरावट आई है। सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री ऐंड ट्रेड (सीओओआईटी) के मुताबिक, 22 फरवरी को करीब 896 लाख हेक्टेयर जमीन पर तिलहन की फसल बोई गई, जबकि पिछले साल 997 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसल बोई गई थी। रोपसीड, सरसों और अन्य महत्वपूर्ण तिलहनों को बोए जाने वाले क्षेत्र में 9.08 फीसदी की कमी आई है। सूर्यमुखी के उत्पादन पर भी असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि इस बार इसके बोए जाने वाले क्षेत्र में भी तकरीबन 2.96 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
हालांकि मूंगफली के उपज क्षेत्र में 11.63 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। साथ ही तिल के उपज क्षेत्र में आंशिक वृद्धि (0.896 फीसदी) हुई है। सीओओआईटी के अध्यक्ष  देवेश जैन ने जीएम सीड के उत्पादन को स्वीकृति देने की वकालत की है। उनके मुताबिक, भारत में 15 फीसदी की दर से तिलहन की मांग बढ़ रही है। देश में प्रति वर्ष करीब 11.5 मिलियन टन खाद्य तेलों की खपत होती है, जबकि उत्पादन 5.5 मिलियन टन ही है। ऐसे में काफी मात्रा में खाद्य तेलों का आयात करना पड़ता है। सीओओआईटी के मुताबिक, तिलहन मौसम में (नवंबर-अक्टूबर) इस बार तेल का उत्पादन 25.49 मिलियन टन रहने की उम्मीद है। इसी तरह खरीफ के मौसम में 16.89 मिलियन टन उत्पादन होने की उम्मीद है। 2007-08 में कुल नौ तिलहन फसलों से करीब 8.48 मिलियन टन तेल का उत्पादन हो सकता है, जोकि पिछले साल से 0.72 मिलियन टन ज्यादा होगा।
इसी बीच तेल की कीमतों में पिछले महीनों में काफी तेजी देखी गई। रिफाइंड सोयाबीन तेल की कीमत 572 रुपये (दस किलो) से बढक़र 720 रुपये (दस किलो) तक पहुंच गई। वहीं आरबीडी पाम ऑयल में भी 23 फीसदी का उछाल देखा गया और इसाकी कीमत 541 रुपये (दस किलो) से बढक़र 665 (दस किलो) तक पहुंच गई।

Advertisement
First Published - March 4, 2008 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement