facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: शुक्रवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? GIFT Nifty पॉजिटिव, कच्चा तेल और सोना चढ़ा, IPO बाजार भी रहेगा गुलजारStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियम

क्षेत्रीय एक्सचेंज में गुड़ वायदा की मिठास

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:45 PM IST

जिंस कारोबार को नियंत्रित करने वाले वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) ने 4 क्षेत्रीय एक्सचेंजों में गुड़, सरसों, नारियल और नारियल तेल के वायदा कारोबार को इजाजत दी है।


एफएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली की राजधानी ऑयल ऐंड ऑयलसीड्स एक्सचेंज (आरओओई), मेरठ की मेरठ एग्रो कमोडिटी एक्सचेंज (एमएसीए) को अनुमति दी गई है कि वो जुलाई के लिए गुड़ के वायदा सौदे को शुरू करे। यही नहीं उसने ग्वालियर की सेंट्रल इंडिया कॉमर्शियल एक्सचेंज (सीआईसीई) को सरसों के मई सौदे की इजाजत दी है।


इसके अलावे, कोच्चि की फर्स्ट कमोडिटी एक्सचेंज (एफसीई) को नारियल के कारोबार की शुरुआत करने की अनुमति दी गई है। यहां नारियल और नारियल तेल के अगस्त से नवंबर के सौदे को इजाजत दी गई है। एफएमसी के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आरओओई का कारोबार 27.74 करोड़ रुपये, एफसीई का 11.53 करोड़ रुपये, एमएसीई का 3.13 करोड़ रुपये और सीआईसीई का कारोबार 1.21 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement