facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

असर हो रहा है हड़ताल का आहिस्ता-आहिस्ता..

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 AM IST

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के बैनर तले देश के 48 लाख ट्रकों के बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाने का एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में बुधवार से असर दिखना शुरू हो गया है।


हरी सब्जियों की कीमतें आवक कम घटने से चढ़नी शुरू हो गयी हैं। मंडी में फलों और सब्जियों की ढुलाई करने वाले एजेंटों का कहना है कि उन्होंने बुधवार से बुकिंग बंद कर दी है, लिहाजा इसका असर दिखने में अभी एक-दो दिन लगेंगे। हालांकि कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन जय कुमार बंसल ने बुधवार को मंडी पर हड़ताल का असर पड़ने से इंकार किया है।

हरी सब्जी के आढ़ती रामकरण ने बताया कि हड़ताल का तत्काल असर सब्जियों की कीमत पर दिखा है। उसके अनुसार, भिंडी, करेला, धनिया और लौकी कीमतें चढ़नी शुरू हो गयी है क्योंकि मंडी में बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा 20 फीसदी कम माल आया है। मंडी के आढ़तियों के अनुसार, फलों और सब्जियों पर इसका असर आज शाम या कल सुबह से दिखना शुरू हो जाएगा, जबकि किराना सामनों पर इसका असर दिखने में कम-से-कम 4 से 5 दिन लगेंगे।

आजादपुर मंडी से देश भर में फलों की ढुलाई करने वाले शंकर रोडवेज के शैलभ खन्ना ‘टीटू’ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि आज से हमने बुकिंग करनी बंद कर दी है। चूंकि फलों की ढुलाई बुकिंग के 24 घंटे के भीतर ही करनी होती है लिहाजा फलों और सब्जियों की कीमत पर इसका असर बुधवार शाम या गुरुवार सुबह से दिखना शुरू हो जाएगा। आजादपुर मंडी को नियंत्रित करने वाली संस्था एपीएमसी के चेयरमैन जय कुमार बंसल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए हड़ताल के असर को साफ नकार दिया।

Advertisement
First Published - July 2, 2008 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement