facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

15 दिसंबर तक चीनी का उत्पादन पांच फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 7:39 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर से 15 दिसंबर की अवधि के दौरान चीनी का उत्पादन पांच प्रतिशत बढ़कर 82.1 लाख टन हो गया है, जबकि चीनी मिलों ने 45-50 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है। उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। विपणन वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में चीनी का उत्पादन 77.9 लाख टन रहा था।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बयान में कहा, ‘‘जानकारी और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक लगभग 45-50 लाख टन निर्यात के लिए अनुबंध किया गया है। इसमें से 30 नवंबर तक लगभग छह लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है।’’

बाजार की रिपोर्ट बताती है कि दिसंबर में 8-9 लाख टन चीनी का निर्यात होने की प्रक्रिया में है, जिससे इस महीने के अंत तक कुल निर्यात लगभग 15 लाख टन हो सकता है। विपणन वर्ष 2021-22 में भारत ने रिकॉर्ड 111 लाख टन चीनी का निर्यात किया था। सरकार ने नवंबर में चालू विपणन वर्ष (2022-23) में 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी थी।

आंकड़ों के मुताबिक, चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के 19.8 लाख टन से बढ़कर 20.3 लाख टन हो गया।

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन अबतक पहले के 31.9 लाख टन से बढ़कर 33 लाख टन हो गया है, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 18.4 लाख टन से बढ़कर 18.9 लाख टन हो गया है। विपणन वर्ष 2022-23 में भारत का कुल चीनी उत्पादन अबतक के सर्वाधिक 410 लाख टन (एथनॉल के लिए स्थानांतरण से पहले) पर पहुंचने का अनुमान है।

चालू विपणन वर्ष में एथनॉल के उत्पादन के लिए 45 लाख टन चीनी का उपयोग होने का अनुमान है। इसलिए, विपणन वर्ष 2022-23 में शुद्ध रूप से चीनी उत्पादन 365 लाख टन रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement