facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

चीनी वायदा में 3 फीसदी की तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:40 AM IST

पिछले तीन महीने में चीनी के वायदा मूल्यों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी लेकिन आज नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज पर इसकी कीमतों में तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई।


चीनी के वायदा मूल्यों में इस आशंका से तेजी आई कि गन्ने की खेती के क्षेत्र में कमी आने से उत्पादन में 12 प्रतिशत की कमी आ सकती है। अगस्त और सितंबर दोनों महीने के शुगर एम 200 ग्रेड के सौदे की कीमत तीन प्रतिशत के ऊपरी स्तर को छू गए, इनकी कीमतें क्रमष: 1,619 रुपये प्रति क्विंटल और 1,675 रुपये प्रति क्विंटल रही।

कार्वी कॉमट्रेड के विश्लेषक वीरेश हीरेमठ ने बताया, ‘गन्ने के फसल-क्षेत्र में आई कमी से वायदा बाजार में कीमतों में तेजी आ रही है।’11 जुलाई तक गन्ने की खेती का क्षेत्र घट कर 43 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि पिछले वर्ष यह 53 लाख हेक्टेयर था। कारोबारियों के अनुसार खेती के क्षेत्र में कमी से उत्पादन में इस साल 12 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement