facebookmetapixel
Advertisement
AI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहर

स्टील मंत्रालय ने उत्पादकों को तलब किया, बैठक आज

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 AM IST

स्टील उत्पाद की कीमतों को काबू में रखने की बाबत स्टील मंत्रालय गुरुवार को स्टील उत्पादकों के साथ बैठक करेगा। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक स्टील की आपूर्ति में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले कुछ समय में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।


एक अधिकारी ने कहा कि सरकार इस बात की पुष्टि करेगी कि मई में किए गए वादे के मुताबिक स्टील कंपनियों ने कीमतों को काबू में रखा है या नहीं और घरेलू बाजार में स्टील की आपूर्ति बढ़ाई है या नहीं। स्टील कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि हमने कीमत नहीं बढ़ाई है और इस बाबत हम सरकार के पास आंकड़े पेश करेंगे। इसके अलावा निर्यात में भी कमी देखी गई है।

महंगाई से जूझ रही सरकार को स्टील कंपनियों ने आश्वासन दिया था कि वह तीन महीने तक स्टील की कीमतें नहीं बढाएंगी। साथ ही सरकारी कंपनी सेल और निजी कंपनी टाटा स्टील ने इस दौरान कीमतों में 5-10 फीसदी की कटौती की थी। बावजूद इसके हॉट रोल्ड कॉयल की खुदरा कीमत में मई से अब तक करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। स्टील मंत्रालय की जॉइंट प्लांट कमिटी ने यह आंकड़ा इकट्ठा किया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2008 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement