facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

कोई लौटा दे आलू किसानों के बीते हुए दिन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:20 PM IST

भूरेलाल नामक किसान उत्तर प्रदेश के शम्साबाद नामक जगह से 100 टन आलू लेकर आजादपुर मंडी आया है।


पिछले चार दिनों से वह अपने आलू की बिकवाली का इंतजार कर रहा है। उसके पिताजी आलू की बोरी पर लेटे हैं तो वह बार-बार कमीशन एजेंटों से आलू की जल्दी से जल्दी बिक्री करवाने की गुजारिश कर रहा है। आजादपुर मंडी में भूरे लाल जैसे सैकड़ों किसान इन दिनों अपने आलू के बिकने का इंतजार कर रहे हैं।


मंडी में आलू की कीमत बहुत कम हो चुकी है। आवक काफी बढ़ी हुई है। सारे कोल्ड स्टोरेज भर चुके हैं। व्यापारी आलू उठाने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि आलू की बिक्री में इस साल लाभ का प्रतिशत काफी कम होता नजर आ रहा है। हालत ऐसी है कि आलू के किसानों को इस साल उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है।


आलू बेचने आजादपुर मंडी आए अलीगढ़ के किसान ओम प्रकाश कहते हैं, ‘इस साल हमारे आलू की बिक्री मंडी में 200-300 रुपये प्रति बोरी हो रही है। एक बोरी का वजन 80 किलोग्राम होता है। मंडी में छोटे आलू की कीमत प्रति बोरी 200 रुपये लगाई जा रही है तो बड़े आलू की कीमत 300 रुपये प्रति बोरी है।’


पिछले साल 80 किलोग्राम आलू की बोरी की बिक्री 350-500 रुपये की दर से हो रही थी। किसान बताते हैं कि गत वर्ष उन्होंने 18-20 टन आलू की बिक्री 50,000 रुपये में की थी जो घटकर इस साल 25,000 रुपये के स्तर पर आ गई है। आलू के कमीशन एजेंट भी इस बात को स्वीकारते हैं।


पिछले साल के मुकाबले इस साल आलू की आवक में 44-60 फीसदी तक की बढ़ोतरी है। इस अवधि के दौरान आलू की आवक 160-180 गाड़ी है जो पिछले साल समान अवधि के दौरान 100-125 गाड़ी  थी।


एपीएमसी की जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को आलू की कुल आवक 21,675 क्विंटल रही। गत 25 मार्च से लेकर 9 अप्रैल की अवधि के दौरान आलू की औसत आवक 21,315 क्विंटल रही। किसानों को आलू की पैदावार के लिए एक बीघा की खेती में 5500 रुपये की लागत आती है।

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 1:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement