facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

पाम ऑयल में नरमी का रुख

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:03 AM IST

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पाम ऑयल की कीमतों में भी गिरावट आई है। गौरतलब है कि बायोफ्यूल बनाने के लिए पाम ऑयल का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है।


कच्चे तेल में रेकॉर्ड तेजी के चलते जून में पाम ऑयल की कीमतों में तेजी का रुख था। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों का पाम ऑयल के साथ-साथ उन सभी तेलों की कीमतों पर असर पड़ता है जो वैकल्पिक ईंधन बनाने के लिए प्रयोग में आते हैं।

सिंगापुर में कच्चे तेल की कीमतें 11 जुलाई को रेकॉर्ड 147.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं थीं जो घटकर 145.11 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। मलयेशिया में पाम ऑयल के भंडार में 6.4 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 20.4 लाख टन पर पहुंच गया। एक अनुमान के मुताबिक मलयेशिया में जुलाई के पहले 10 दिनों में पाम ऑयल के निर्यात में 16 फीसदी की कमी आई है।

गौरतलब है कि मलयेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक है। कुआलालंपुर के एक कारोबारी का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से पाम ऑयल का निर्यात प्रभावित हुआ है। मलयेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में सितंबर अनुबंध के लिए पाम ऑयल की कीमतों में 0.8 फीसदी की कमी आई।

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement