facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

ICAR के पूर्व महानिदेशक सहित कई शीर्ष वैज्ञानिकों ने PM मोदी से GM सरसों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की

Advertisement

वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी से जीएम सरसों पर रोक हटाने की मांग की, ताकि बोआई सत्र 2025 से पहले हाईब्रिड डीएमएच-11 सहित जीएम फसलों का उपयोग किसानों को उपलब्ध कराया जा सके

Last Updated- September 18, 2025 | 10:25 PM IST
Mustard Crop
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शीर्ष वैज्ञानिकों ने सरसों के बोआई सत्र 2025 के मद्देनजर आनुवांशिक रूप से संवर्द्धित जीएम सरसों से प्रतिबंध हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस क्रम में प्रतिबंध हटाने के लिए समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने देश के सर्वश्रेष्ठ हित में जीएम फसलों के लिए न्यायालय में उचित ढंग से दस्तावेज पेश करने का अनुरोध भी किया है।

यह पत्र आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. आरएस परोदा, कृषि शोध व शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. जी पद्मनाभन आदि ने लिखा है। पत्र में कहा गया कि वैश्विक रूप से वर्ष 2024 में जीएम फसलों को करीब 21 करोड़ हेक्टेयर में अपनाया गया था। हाल में जीएम फसलों को चीन, केन्या और नाइजीरिया में भी अनुमति मिल गई है और इससे जीएम फसलों के क्षेत्रफल में इजाफा होगा।

पत्र में कहा गया कि पर्यावरण मंत्रालय ने अक्टूबर, 2022 में जीएम फसलों हाई ब्रिड बीजों के उत्पादन के लिए पर्यावरण संबंधित मंजूरी दे दी थी, आईसीएआर के नेतृत्व में पहले हाईब्रिड डीएमएच-11 को जारी करने से पूर्व प्रयोग भी हुए थे। इसी दौरान यह कानूनी प्रक्रिया में फंस गया और इससे प्रक्रिया में देरी हो गई।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement